फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Social media Jay Bhanushali shared bedroom photo actor was seen sleeping with wife Mahi and daughter Tara

सोशल मीडिया: Bigg Boss से बाहर आते ही जय भानुशाली ने शेयर की बेडरूम फोटो, पत्नी माही लुटाती दिखीं प्यार

Sun, 28 Nov 2021 06:05 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 28 Nov 2021 06:05 PM IST
सार

बिग बॉस 15 से बाहर आने के बाद एक्टर जय भानुशाली ने एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी पत्नी माही और बेटी तारा के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Social media Jay Bhanushali shared bedroom photo actor was seen sleeping with wife Mahi and daughter Tara
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी के शानदार एक्टर और एंकर जय भानुशाली इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। जय बिग बॉस 15 में नजर आए थे, लेकिन वह इस हफ्ते शो से बाहर हो गए हैं। जय बिग बॉस में अपनी दमदार फैन फॉलोइंग लेकर गए थे। लेकिन वह शो में ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए, जिस वजह से उन्हें बाहर आना पड़ा। हालांकि, बिग बॉस से बाहर आने के बाद भी जय भानुशाली काफी ज्यादा खुश हैं और इस बात का सबूत उनकी लेटेस्ट तस्वीर से मिल रहा है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपने बेडरूम से एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी पत्नी माही और बेटी तारा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

विज्ञापन

Social media Jay Bhanushali shared bedroom photo actor was seen sleeping with wife Mahi and daughter Tara
जय भानुशाली - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, जय ने शो से बाहर आने के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें जय ने अपनी हैप्पी फैमिली की झलक दिखाई है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है जय भानुशाली अपनी वाइफ माही और लाडली बेटी तारा के साथ बेड पर सो रहे हैं। इस दौरान जय की आंखें तो बंद हैं लेकिन माही अपने पति जय पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। माही जय के हाथ पर किस कर रही हैं और तारा अपने मम्मी पापा के बीच में सो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Social media Jay Bhanushali shared bedroom photo actor was seen sleeping with wife Mahi and daughter Tara
जय भानुशाली, माही विज - फोटो : सोशल मीडिया

इस तस्वीर के साथ जय भानुशाली ने लिखा है, ‘परिवार के साथ और बदलाव के लिए सुबह-सुबह मुझे जगाने के लिए तेज संगीत नहीं... मेरी असल जिंदगी के साथ बिग बॉस माही विज और तारा के साथ।’ जय भानुशाली की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस तक इस तस्वीर पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।    

विज्ञापन

Social media Jay Bhanushali shared bedroom photo actor was seen sleeping with wife Mahi and daughter Tara
जय भानुशाली - फोटो : instagram

इससे पहले जय भानुशाली ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह बिग बॉस से बाहर आने के बाद अपनी लविंग वाइफ माही विज से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जय घर आते हैं लेकिन रास्ते में ही उन्हें वाइफ माही मिल जाती हैं और वह दोनों वहीं पर एक-दूसरे के गले लगते हैं। इस वीडियो में दोनों का प्यार साफ झलक रहा है। इतना ही नहीं, जय ने बेटी तारा के साथ भी मस्ती भरा वीडियो शेयर किया। बता दें कि बिग बॉस के घर में जय ने अपनी पत्नी माही और बेटी तारा को काफी ज्यादा किया। वह अक्सर उन्हें मिस करते हुए भावुक हो गए थे।  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mahhi ❤️tara❤️khushi❤️rajveer (@mahhivij)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed