फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   sneha wagh faints on the set of sher e punjab maharaja ranjit singh

भरी गर्मी में 20 किलो का लहंगा पहना, सेट पर ही एक्ट्रेस संग हुआ हादसा

Tue, 23 May 2017 01:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Tue, 23 May 2017 01:21 PM IST
विज्ञापन
sneha wagh faints on the set of sher e punjab maharaja ranjit singh
स्नेहा वाघ

टीवी एक्ट्रेस स्नेहा वाघ इन दिनों लाइफ ओके पर आने वाले शो 'शेर-ए-पंजाब महाराजा रंजीत सिंह' में नजर आ रही हैं। जहां भरी गर्मी में लोग हल्के कपड़े पहनना चाहते हैं वहीं स्नेहा को शो की डिमांड पर इतने भारी कपड़े पहनने पड़ते हैं कि उनके लिए संभालना मुश्किल हो जाता है। 

विज्ञापन


उनके कपड़ों का वजन 20 किलो होता है और इस वजह से वो बेहोश तक हो गईं जिसके बाद सेट पर अफरा-तफरी मच गई। मेंबर्स तुरंत उन्हें कमरे में ले गए और डॉक्टर को बुलाया।
विज्ञापन


होश में आने के बाद स्नेहा ने बताया, 'गर्मियों में इतने भारी कपड़ों में शूटिंग करना आसान नहीं है। गर्मी इतनी थी कि मुझे चक्कर आने लगे जिसके बाद मैं बेहोश हो गई। मैं फूड पॉइजनिंग से भी पीड़ित हूं जिस वजह से ये दिक्कत और बढ़ गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

टीम ने की मदद

sneha wagh faints on the set of sher e punjab maharaja ranjit singh
स्नेहा वाघ

स्नेहा शो में लीड एक्ट्रेस हैं और उनके कपड़ों का वजन करीब 20 किलोग्राम होता है जिस वजह से थकान होना लाजमी है। उन्होंने बताया, 'सौभाग्यवश मेरी टीम बहुत सहायक है, वो तुंरत मुझे कमरे में ले गए और डॉक्टर को बुलाया। वो लोग मुझे बीच-बीच में कुछ ना कुछ पीने के लिए दे रहे थे।'

इस सीरियल से पहले स्नेहा स्टार पर प्लस पर आने वाले शो 'वीर की अरदास वीरा' में नजर आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed