फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Siwet Tomar And Riddhi Dogra Love Story Start In Show The 50

शो ‘द 50’ में चली इश्क की हवा, अर्चना गौतम ने किसकी लव स्टोरी पर लगाई मुहर? देखें वायरल वीडियो

Thu, 12 Mar 2026 09:26 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 12 Mar 2026 09:26 AM IST
सार

Show The 50: रियलिटी शो में ज्यादातर लड़ाई और झगड़े ही देखने को मिलते हैं। हाल ही में शो ‘द 50’ के सेट पर प्यार की हवा चली है। एक नई लव स्टोरी इस रियलिटी शो में पनप रही है। जानिए, कौन है ये नया सेलिब्रिटी कपल। 

विज्ञापन
Siwet Tomar And Riddhi Dogra Love Story Start In Show The 50
अर्चना गौतम ने 'द 50' के नए कपल का रिश्ता किया कंफर्म - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

शो ‘द 50’ का हाल ही में एक प्रोमो रिलीज हुआ। इसमें टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने इशारों में इशारों में जाहिर कर दिया कि रियलिटी शो में एक नई प्रेम कहानी शुरू हो चुकी है। प्रोमो वह उस सेलिब्रिटी कपल के सामने भी यह बात कह देती है। जिसे सुनकर वो दोनों मुस्कुराने लगे। आखिर कौन है ये नया जोड़ा? 

विज्ञापन

अर्चना गौतम ने किसे कहा गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड? 
अर्चना गौतम ने हालिया प्रोमाे में एक्टर श्वेत तोमर और एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा की दोस्ती पर मजाक-मजाक में बड़ी बात कह दी। यह बात अर्चना ने रिद्धि और श्वेत के सामने कही। अर्चना बोलीं- ‘तुम दोनों दोस्त नहीं गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड ज्यादा लगते हो।’ यह सुनकर दोनों मुस्कुराने लगते हैं। आगे प्रोमो में रिद्धि और श्वेत के बीच की केमिस्ट्री अलग-अलग अंदाज में दिखाई जाती है। एक जगह पर दोनों बड़े प्यार से गले लगते हुए नजर आए। 

विज्ञापन


रियलिटी शो की लव स्टोरी का सच
अब तक दर्शकों ने कई रियलिटी शो देखे हैं, जिसमें सेलिब्रिटी कपल के बीच प्यार और दोस्ती हुई। लेकिन शो से बाहर आने के बाद अधिकतर का रिश्ता खत्म हो गया। वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी रहें, जिन्हें रियलिटी शो में प्यार हुआ और बाद में शादी भी की। ‘द 50’ में के ही प्रतियोगी प्रिंस नरुला और युविका चौधरी को भी ‘बिग बॉस’ रियलिटी शो में प्यार हुआ था, शो से बाहर आने के बाद दोनों ने शादी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 



कौन बनेगा शो का विनर? 
‘द 50’ शो में विनर बनने की दौड़ में शिव ठाकरे आगे दिख रहे हैं। इनके अलावा प्रिंस नरुला का नाम भी विनर के तौर पर सामने आ रहा है। दर्शक इन दोनों काे काफी पसंद कर रहे हैं। ‘द 50’ शो की बात करें तो इसमें लगभग 50 प्रतियोगी शामिल हुए थे। जिसमें कुछ एक्टर, इंफ्लुएंसर, स्पोर्ट्स पर्सन थे। अब तक कई लोग शो से बाहर हो चुके हैं। यह रियलिटी शो जीयो हॉटस्टार पर और कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed