Shweta Tiwari: शादी पर बात करते हुए छलका 'प्रेरणा' का दर्द, बोलीं- लोग कहते हैं मैनें दो शादियां की है तो पलक पांच शादी करेगी
- फेल शादी पर बात करते हुए छलका श्वेता तिवारी का दर्द
- अभिनव कोहली और राजा चौधरी श्वेता तिवारी के साथ करते थे घरेलू हिंसा
- बेटी पलक तिवारी और बेटे रेयांश संग खुशी खुशी जिंदगी बिता रहीं श्वेता
विस्तार
कसौटी जिंदगी की से घर घर में प्रेरणा के रूप में पहचान बनाने वाली श्वेता तिवारी अपनी निजी जिंदगी को लेकर सु्र्खियों में छाईं रहती हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार है निजी जिंदगी में उन्हें उतने ही दुख झेलने पड़े। श्वेता ने दो शादी की, लेकिन दोनों ही शादी से उन्हें सिर्फ तकलीफ मिली। श्वेता ने कई बार इस बारे में बताया कि उनके पहले पति राजा चौधरी उनके साथ मार पीट करते थे और उनकी बेटी पलक ये सब देख चुकी है। अब श्वेता ने उन ट्रोलर्स को लेकर भी बात कही है जिसकी वजह से पलक को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं।
श्वेता तिवारी ने बताया कि, 'दो शादी फेल हो जाने के बाद बहुत से लोग मुझे सलाह देते हैं कि तुम तीसरी शादी मत करना। इतना ही नहीं लोग कहते हैं कि मां ने दो शादियां की है तो फिर बेटी पलक भी कम से कम पांच बार शादी करेगी'। श्वेता ने कहा कि, 'दो लोग लिव इन में रहने के बाद एक दूसरे से अलग हो जाते हैं तो उन्हें कोई कुछ नहीं कहता, लेकिन अगर मैंने गलत शादी से बाहर आने का फैसला किया तो मुझसे इतने सवाल पूछे जाने लगे'।
श्वेता ने आगे कहा कि,'बहुत से ट्रोल करने वाले लोग कहते हैं कि मेरी बेटी पांच शादी करेगी, लेकिन सच कहूं तो मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि वो कभी भी शादी करेगी। उसने छोटी सी उम्र में अपनी मां को मार खाते हुए देखा है और ये सब देखने के बाद वो बहुत सोच समझ कर ही शादी का फैसला करेगी।
बता दें कि श्वेता तिवारी ने सबसे पहले राजा चौधरी से शादी की थी। इस शादी से उन्हें एक बेटी हुई पलक। हालांकि साल 2007 में घेरलू हिंसा का शिकार होने पर उन्होंने राजा से तलाक ले लिया। इसके बाद उन्होंने साल 2013 में अभिनेता अभिनव कोहली से शादी की, लेकिन उनके साथ भी उनके रिश्ते अच्छे नहीं रहे और दोनों अलग हो गए। इस शादी से उन्हें एक बेटा भी है जिसका नाम रेयांश है। श्वेता अपने दोनों बच्चों के साथ खुशी खुशी अपनी जिंदगी बिता रही हैं।