{"_id":"59216d684f1c1b106b535c75","slug":"shoaib-ibrahim-proposes-deepika-kakkar-in-nach-baliye-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नच बलिए' के सेट पर शोएब ने कुछ यूं किया दीपिका को प्रपोज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'नच बलिए' के सेट पर शोएब ने कुछ यूं किया दीपिका को प्रपोज
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Sun, 21 May 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़
स्टार प्लस पर आने वाले शो 'नच बलिए 8' की थीम इस बार हर सीजन से हटके हैं। शो के मेकर्स ने इसके लिए 'रोमांस वाला डांस' थीम रखी जिसे कंटेस्टेंट बखूबी निभा भी रहे हैं। शो में डांस तो देखने को मिलता ही है लेकिन उनका रोमांस भी छिपा नहीं रहता। दरअसल, 'नच बलिए 8' के कंटेस्टेंट शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ को स्टज पर प्रपोज कर डाला। उन्होंनें दीपिका को अंगूठी पहनाई और पूछा कि क्या वो उनसे शादी करेंगी?
विज्ञापन
इस सब की वीडियो और तस्वीरें शोएब ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। शोएब ने घुटनों के बल बैठकर दीपिका को प्रपोज किया और उन्होंने भी उन्हें गले लगाकर हां कर दी। दीपिका इतनी भावुक हो गईं कि उनकी आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन
बता दें कि शोएब और दीपिका की मुलाकात कलर्स पर आने वाले सीरियल 'ससुराल सिमर का' पर हुई थी। इसी के बाद से ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
देखें वीडियो-
A post shared by Shoaika (@shoaikanians) on
विज्ञापन
A post shared by Shoaika (@shoaikanians) on