{"_id":"590eee414f1c1bdb55850a1a","slug":"malaika-arora-khan-fitting-reply-on-her-affair-with-arjun-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर के साथ अफेयर के सवाल पर भड़कीं मलाइका, दिया करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर के साथ अफेयर के सवाल पर भड़कीं मलाइका, दिया करारा जवाब
Sun, 07 May 2017 06:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Sun, 07 May 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के रिश्ते को लेकर काफी कुछ कहा जाता रहा है। काफी वक्त से दोनों के अफेयर की चर्चाएं भी खूब हैं। हालांकि दोनों ने कभी भी इस पर किसी भी तरह की कोई सफाई पेश नहीं की। लेकिन जब हाल ही में मलाइका से अर्जुन के साथ अफेयर की खबरों पर पूछा गया तो वो तुनक गईं और ऐसा जवाब दिया कि सभी सन्न रह गए।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा खान
मलाइका ने एक इवेंट में मौजूद थीं और यहां उनके साथ सुजैन खान और बिपाशा बसु भी थीं।
अर्जुन के साथ अफेयर की खबरों पर मलाइका ने कहा, ' सीरियसली ? आप हम लोगों ( बिपाशा बसु, सुजैन खान और मलाइका ) के बारे में बात करेंय. हम तीनों आजाद हैं और काफी वंडरफुल भी, उसके बारे में बात करिए ना। आप उसके बारें में क्यों नहीं बात करते जो तब होता है जब हम आपस में मिलते हैं। हर कोई हमारे बारे में बात कर रहा है और हंस रहा है। उसके बारे में बात करें। ये गॉसिप करने की क्या जरूरत है ?'
3 of 5
मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर
अर्जुन और मलाइका के अफेयर की खबरें पिछले एक साल से आ रही हैं। दोनों को कई जगह एक साथ देखा भी गया है। हालांकि अब मलाइका और अर्जुन साथ में फोटो खिंचवाने से भी कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'नच बलिए 9' के सेट पर मलाइका, मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर के साथ अर्जुन कपूर
पिछले दिनों जब अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर 'नच बलिए 8' के सेट पर फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' को प्रमोट करने पहुंचे तो मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को नजरअंदाज करते नजर आए। दोनों ने हाय-हैलो के अलावा कोई बात नहीं की।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर
वहीं ऐसी भी खबरें थीं कि मलाइका और अर्जुन के अफेयर की वजह से सलमान का गुस्सा भी चरम पर था और इसकी वजह से वो भी अपनी भाभी मलाइका से नाराज चल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।