फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shoaib Ibrahim Dismisses Wife Dipika Kakar Surgery Rumours Says Her Immunotherapy Has Started

दीपिका कक्कड़ की फिर होगी सर्जरी? पति शोएब ने दी हेल्थ अपडेट; पिता की तबीयत पर कही ये बात

Mon, 08 Jun 2026 07:57 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 08 Jun 2026 07:57 PM IST
सार

Shoaib Ibrahim On Dipika Kakar Health: पति शोएब इब्राहिम ने दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट साझा की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ बताया…

विज्ञापन
Shoaib Ibrahim Dismisses Wife Dipika Kakar Surgery Rumours Says Her Immunotherapy Has Started
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ के स्वास्थ्य को लेकर फैंस एक बार फिर चिंतित हो गए। वजह है दीपिका के दो नए सिस्ट (गांठ) की रिपोर्ट आना। हालांकि, फैंस की चिंताएं बढ़ने के बाद अब दीपिका के पति व अभिनेता शोएब इब्राहिम ने पत्नी दीपिका कक्कड़ के स्वास्थ्य पर एक ताजा अपडेट साझा किया है। एक और सर्जरी की अटकलों पर विराम लगाते हुए, शोएब ने स्पष्ट किया कि दीपिका को ऑपरेशन कराने की सलाह नहीं दी गई है और इसके बजाय उन्होंने अपने इलाज के हिस्से के रूप में इम्यूनोथेरेपी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नहीं होगी दीपिका की सर्जरी
अपने नए यूट्यूब व्लॉग में शोएब ने दीपिका की एक और सर्जरी के बारे में अटकलों को खारिज किया। एक्टर ने कहा कि कई लोगों ने मेरे पास मैसेज किया कि क्या दीपिका की सर्जरी हो रही है? डॉक्टर ने अभी फिलहाल नहीं बोला है। कहीं से भी आपको जानकारी मिली है वो मुझे नहीं पता। सर्जरी का अभी कुछ नहीं है। बाद का नहीं पता।

विज्ञापन


दीपिका की सेहत में सुधार के बारे में बात करते हुए शोएब ने बताया कि दीपिका ने अपना पहला इम्यूनोथेरेपी सेशन पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि एचएन रिलायंस अस्पताल में इलाज शुरू हो चुका है, जिसमें तीन से चार घंटे लगेंगे और यह इलाज डॉक्टर्स की देखरेख में किया जा रहा है। उम्मीद है कि इलाज कारगर साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shoaib Ibrahim Dismisses Wife Dipika Kakar Surgery Rumours Says Her Immunotherapy Has Started
पिता के साथ शोएब इब्राहिम - फोटो : सोशल मीडिया
पिता की सेहत के बारे में भी दी अपडेट
शोएब ने पिता की सेहत के बारे में भी अपडेट साझा किया। शोएब के पिता को ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी ब्रेन सर्जरी हुई थी। हेल्थ अपडेट देते हुए उन्होंने कहा, ‘पापा की सेहत में काफी सुधार हो रहा है।

धीरे-धीरे उनकी हालत सुधर रही है। परसों मैंने 10 दिन बाद उनकी आवाज सुनी। वे मुस्कुराते भी हैं। उन्हें अभी भी लंबे वाक्य बोलने में थोड़ी दिक्कत होती है। स्पीच थेरेपी शुरू हो रही है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed