{"_id":"5984569e4f1c1b224e8b4946","slug":"shivay-trying-to-know-the-truth-behind-anika-s-reaction-in-ishqbaaaz-serial","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीरियल ‘इश्कबाज’ में अनिका से सच उगलवाने के लिए शिवाय को बेलने पड़ रहे हैं पापड़ ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सीरियल ‘इश्कबाज’ में अनिका से सच उगलवाने के लिए शिवाय को बेलने पड़ रहे हैं पापड़
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 04 Aug 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
इश्कबाज
टीवी सीरियल 'इश्कबाज' के शिवाय और अनिका की जोड़ी की नोक झोंक आखिर किसे पसंद नहीं होगी। ये दोनों कैरेक्टर्स इस शो की जान ही नहीं बल्कि पूरी कहानी को अपने कंधों पर उठाने के लिए काफी है। लेकिन अब ये सीरियल अपने सबसे रोचक दौर में पहुंच गया है जहां पर शिवाय को अनिका सारी सच्चाई बता देती है लेकिन भागं के नशे में सुबह उठते ही शिवाय को रात की कोई भी बात याद नहीं रहती। उसे कुछ धुंधला सा याद जरूर है लेकिन रात की पूरी कहानी को ठीक से याद नहीं कर पा रहा है।
विज्ञापन
इश्कबाज
हालांकि वो अनिका को यही दिखाता है कि उसे पूरी बात याद है लेकिन जैसे ही अनिका को ये एहसास होता है कि शिवाय को कुछ भी याद नहीं है तो वो शिवाय को अपनी देसी भाषा में कह देती है कि वो किसी बात को बिल्कुल भी नहीं दोहराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इश्कबाज
दूसरी तरफ ओमकारा और रुद्र को भव्या और गौरी की सच्चाई के बारे में पता चल जाता है और वो उन्हें ढूंढने की कोशिश भी करते हैं। ओमकारा को जैसे ही पता चल जाता है कि गौरी शहर छोड़कर जा रही है तो वो बस स्टैंड भी जाता है जहां पर उसे गौरी देख लेती है और छिप जाती है। वहीं रुद्र उसी जगह पर जाता है जहां पर भव्या चिप को डीकोड करने गई थी लेकिन आग लगने की वजह से रूद्र उसे वहां से ले आता है। रुद्र को उस जगह से pen drive मिलती है जिससे उसे ये पता चल जाता है कि भव्या और सुल्तान का कोई न कोई कनेक्शन जरूर है।