Shiv Thakare: चमचमाती लग्जरी कार के मालिक बने 'बिग बॉस 16' के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे, फैंस के साथ साझा की खुशी
शिव ठाकरे ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक कार शोरूम के बाहर नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की टाटा हैरियर कार खरीदी है।
विस्तार
रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के प्रतिभागी रहे शिव ठाकरे के घर एक नई खुशखबरी आई है। उन्होंने हाल ही में एक लग्जरी कार खरीदी है। इस बात की जानकारी शिव ने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है। उन्होंने अपनी कार की तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शिव ठाकरे ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह एक कार शोरूम के बाहर नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की टाटा हैरियर कार खरीदी है। इसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये तक बताई जाती है। अभिनेता ने कार के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। तस्वीरों में वह पिंक कलर के सूट में एकदम हैंडसम नजर आ रहे हैं और कार के साथ खड़े होकर पोज दे रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में वह कार का अनावरण करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
Suniel Shetty: आवारा पागल दीवाना 2 को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा अपडेट, बताया- कब शुरू होगी शूटिंग
शिव ठाकरे ने अपनी नई कार की पूजा की। उन्होंने कहा की अपनी पहली कार खरीदना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं बहुत खुश हूं और मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि कार खरीदने का सपना आखिरकार सच हो गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में गणपति बप्पा मोरया भी लिखा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब इस कार को धक्का देने की भी जरूरत नहीं है। फैंस अब अभिनेता के वीडियो और तस्वीरों पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही उन्हें नई कार खरीदने के लिए बधाई भी दे रहे हैं।
Ishita Dutta: दृश्यम 2 फेम इशिता दत्ता के घर गूंजेगी किलकारियां, शादी के छह साल बाद बनेंगी मां
पहली नई कार खरीदने की खुशी साझा करते हुए शिव ने कहा कि यह कार हमेशा मेरे लिए बेशकीमती रहेगी, क्योंकि इससे पहले मेरे पास दो सेकंड हैंड कार थीं। ऐसे में जब आप नई कार खरीदते हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी बात होती है। मेरे लिए यह किसी मर्सिडीज या फरारी से कम नहीं है और मेरा रवैया पहले ही फरारी जैसा है। मैं दर्शन के लिए सिद्धिविनायक जाऊंगा, क्योंकि यह सब बप्पा की वजह से हो पाया है।
Swara-Fahad: स्वरा और फहाद के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें आईं सामने, एक-दूसरे की आंखों में डूबे नजर आए दोनों