फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shilpa shinde slams Maddam Sir makers and lead actress gulki joshi shared video on social media

Shilpa Shinde: 'मैडम सर' छोड़ने के बाद गुल्की जोशी पर बरसीं शिल्पा, बोलीं- कुछ उल्टा हुआ तो कैंडल लेकर मत आना

Sat, 04 Feb 2023 10:21 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 04 Feb 2023 10:21 AM IST
सार

शिल्पा शिंदे को 'मैडम सर' में अपना ट्रैक पसंद नहीं आ रहा था और ऐसे में उन्होंने शो को छोड़ दिया। वहीं, अब एक्ट्रेस ने शो के मेकर्स और लीड रोल निभा रहीं गल्की जोशी पर निशाना साधा है।

विज्ञापन
Shilpa shinde slams Maddam Sir makers and lead actress gulki joshi shared video on social media
शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘भाभी जी घर पर हैं’ में अंगूरी भाभी बन हर घर मे छाने वाली शिल्पा शिंदे अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। अंगूरी भाभी के किरदार में शिल्पा को फैंस ने काफी पसंद किया था। ऐसे में जब मेकर्स के साथ हुए बवाल के बाद शिल्पा ने शो को छोड़ा, तो वह निराश भी हो गए थे। वहीं, हाल ही में जब शिल्पा ने 'मैडम सर' में नैना माथुर के किरदार के साथ वापसी की तो फैंस काफी खुश हो गए। लेकिन अब वह इस शो को भी अलविदा कह चुकी हैं और साथ ही शो के मेकर्स और लीड एक्ट्रेस पर निशाना भी साधा है।
विज्ञापन


शो में नहीं पसंद आया अपना ट्रैक
दरअसल, शिल्पा शिंदे को 'मैडम सर' में अपना ट्रैक पसंद नहीं आ रहा था और ऐसे में उन्होंने शो को छोड़ दिया। शिल्पा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शो में उनके किरदार नैना माथुर को बड़ा होना था, लेकिन फिर उसे बिना किसी जानकारी के छोटा कर दिया गया। इसके अलावा शिल्पा की शो की दूसरी एक्ट्रेस के साथ भी ट्विनिंग भी अच्छी नहीं बैठ रही थी। वहीं, 'मैडम सर' में लीड रोल निभा रही गुल्की जोशी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वह फैसला दर्शकों पर छोड़ती हैं, वो ही बताएंगे कौन डिजर्व करता है। उन्होंने कहा, 'अगर हम अपना काम ईमानदारी ने नहीं करते तो शो तीन साल नहीं चलता और अब यह 15 मिनट का फेम शांति से रह सकता है।' 
विज्ञापन

Bigg Boss 16: करण जौहर ने प्रियंका की दोस्ती पर उठाए सवाल, आरोप लगते देख हैरान-परेशान खड़ी दिखीं अभिनेत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शेयर किया वीडियो
गुल्की जोशी के इस बयान के बाद शिल्पा शिंदे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर पलटवार किया है। वह वीडियो में अपनी भड़ास निकालती नजर आ रही हैं। शिल्पा कहती हैं, मुझे औरत होने पर अफसोस हो रहा है क्योंकि कुछ औरतें मैडम सर जैसा शो करती हैं लेकिन दिखा देती हैं कि मैं औरत हूं और मेरी अक्ल घुटनों में है। क्या बताऊं वो ऐसे हरकतें क्यों करती हैं? मेरे बारे में दो औरतें कुछ भी बकवास किए जा रही हैं। तुम्हारा शो इतना अच्छा जा रहा होता तो शिल्पा शिंदे शो में आती क्या? लगता है कि इन औरतों को पता चल गया है कि इनकी महीने भर की फीस मेरी एक दिन की है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official)


 
मेकर्स पर भी लगाए आरोप
इसके आगे शिल्पा ने कहा, एक्टर्स के सेट पर होने के बाद भी बॉडी डबल्स का इस्तेमाल किया जाता है। मेरी एंट्री के दो दिन बाद ही इन्होंने अपने असली रंग दिखाने शुरू कर दिए थे। मेरी एंट्री के बाद शो की टीआरपी बढ़ी, वरना पिछले तीन साल से यगह इतना गंदा चल रहा था।' इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा, 'कुछ लोग सिर्फ एक शो करके अपने आप को बहुत कुछ समझने लगते हैं और कुछ लोग जिंदगी भर बेचारे साइड एक्टर बनकर रह जाते हैं और फिर अपनी फ्रस्टेशन निकालते हैं।' वहीं, शिल्पा ने कई कमेंट्स भी किए और एक में उन्होंने लिखा,  'मुझे इंडस्ट्री वाले कभी सपोर्ट नहीं करते। अगर ऐसे लोग मुझे बदनाम करेंगे और मुझे स्ट्रेस देते रहेंगे और कल अगर स्ट्रेस की वजह से कुछ उल्टा हुआ, तो प्लीज कैंडल लेकर मत आना। सबके सीने पर मैं भूत बनकर बैठूंगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed