फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shamita celebrates birthday with sister Shilpa an Raj Kundra joins them. See pics Actor Shamita Shetty celebrated her birthday on Wednesday with mother Sunanda Shetty, sister-actor Shilpa Shetty, and brother-in-law Raj Kundra

Shamita Shetty Birthday: शमिता शेट्टी ने ऐसे मनाया बर्थडे, फैंस बोले- दिलों की रानी, बहन शिल्पा शेट्टी इस लुक में आईं नजर

Wed, 02 Feb 2022 05:07 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 02 Feb 2022 05:07 PM IST
सार

अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने बुधवार को अपना बर्थडे धूमधाम से मनाया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। उन्होंने अपना बर्थडे मां सुनंदा शेट्टी और बहन शिल्पा शेट्टी एवं उनके पति राज कुंद्रा  के साथ मनाया। बहन के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी पैपराजी को मुस्कुराकर पोज देते हुए दिखी।
 

विज्ञापन
Shamita celebrates birthday with sister Shilpa an Raj Kundra joins them. See pics  Actor Shamita Shetty celebrated her birthday on Wednesday with mother Sunanda Shetty, sister-actor Shilpa Shetty, and brother-in-law Raj Kundra
शमिता शेट्टी बर्थडे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने बुधवार को अपना बर्थडे धूमधाम से मनाया जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। उन्होंने अपना बर्थडे मां सुनंदा शेट्टी और बहन शिल्पा शेट्टी एवं उनके पति राज कुंद्रा  के साथ मनाया। बहन के बर्थडे पर शिल्पा शेट्टी पैपराजी को मुस्कुराकर पोज देते हुए दिखी। अपने बर्थडे के मौके पर शमिता शेट्टी रेड बॉडी कॉन ड्रेस और गोल्डन कलर की हील्स में दिखीं। उन्होंने हाथ में एक पर्स भी पकड़ रखा था। केक काटते हुए शमिता शेट्टी बेहद खुश नजर आ रही थी। उनकी वायरल वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं और उनको बर्थडे विश कर रहे हैं। शमिता शेट्टी के केट काटने वाले वीडियो पर उनके एक प्रशंसक ने उन्हें दिलों की रानी बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



शिल्पा शेट्टी ऑरेंज कलर के आउटफिट में दिखीं। उनके बाल खुले हुए थे और वह बेहद खुशमिजाज होकर पैपराजी को पोज दे रही थीं। उन्होंने एक पर्स भी कैरी किया हुआ था। शमिता शेट्टी और शिल्पा शेट्टी दोनों का ही वीडियो पैपराजी अकाउंट से शेयर किया गया है। जिस पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में शमिता एक बड़ा चॉकलेट केक काटती हुई दिख रही हैं। वह केक से एक टुकड़ा नहीं निकाल पा रही थी और मदद के लिए पुकारती दिख रही थी। साथ ही कैमरे के लिए मुस्कुराते हुए पोज भी दे रही थीं। इससे पहले शमिता ने मंगलवार रात प्रेमी राकेश बापट के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। राकेश ने सोशल मीडिया पर शमिता के साथ तस्वीरें भी शेयर की थीं और लिखा था, 'हैप्पी बर्थडे लव। गौरतलब है कि  शमिता और राकेश बिग बॉस ओटीटी पर एक दूसरे से मिले और प्यार हो गया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed