फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shalin Bhanot has been bitten by 200 scorpions during a stunt on Khatron Ke Khiladi 14 shares video

Shalin Bhanot: स्टंट के दौरान शालीन भनोट को 200 बिच्छुओं ने काटा, बिगड़ गया चेहरा, लोगों ने उड़ाई खिल्ली

Wed, 12 Jun 2024 05:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Jun 2024 05:02 PM IST
सार

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शो में स्टंट के दौरान शालिन को 200 बिच्छुओं ने काट लिया। इसकी वजह से अभिनेता का चेहरा सूज गया है। कुछ दिनों पहले शालीन को बिना हार्नेस के स्टंट करने की कोशिश करने के बाद स्टैंडिंग ओवेशन मिला था।

विज्ञापन
Shalin Bhanot has been bitten by 200 scorpions during a stunt on Khatron Ke Khiladi 14 shares video
शालीन भनोट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शालीन भनोट वर्तमान में टीवी के स्टंट आधारित रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। उन्होंने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के सेट से अपना एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। हालांकि, शालीन द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो ने उनके प्रशंसकों को उनके लिए चिंतित कर दिया है। इस वीडियो शालीन काफी घायल नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेता के साथ क्या हुआ है।
विज्ञापन


वीडियो साझा कर बताया अपना हाल
शालीन ने हाल ही में, अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। साझा किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका चेहरा काफी सूजा हुआ है और सेट पर मौजूद कोई व्यक्ति उनकी चोटों का इलाज कर रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शालीन ने इसे अपने प्रशंसकों का श्रेय देते हुए लिखा, 'आप सभी के लिए कुछ भी।'
विज्ञापन


200 बिच्छुओं ने शालीन को काटा
एक रिपोर्ट में बताया गया है कि शो में स्टंट के दौरान शालिन को 200 बिच्छुओं ने काट लिया। इसकी वजह से अभिनेता का चेहरा सूज गया है। कुछ दिनों पहले शालीन को बिना हार्नेस के स्टंट करने की कोशिश करने के बाद स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। हालांकि, शो में अभिनेता के कार्यकाल ने एक और विवाद को भी जन्म दिया है। साथी प्रतियोगी असीम रियाज के साथ उनके कथित मतभेद के कारण उन्हें शो से बाहर कर दिया गया। हालांकि, कुछ दिनों बाद, असीम ने होस्ट रोहित शेट्टी से माफी मांगने के बाद खतरों के खिलाड़ी 14 में वापसी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)



शो में नजर आए ये सितारे
शालीन का यह वी़डियो देख उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं और जल्द ठीक होने की कामना भी कर रहे हैं। बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 में शालीन भनोट के अलावा शिल्पा शिंदे, अभिषेक कुमार, कृष्णा श्रॉफ, गश्मीर महाजनी, करणवीर शर्मा, अदिति शर्मा जैसे लोकप्रिय चेहरे दिखाई देंगे।
 

Naseeruddin: बीजेपी को बहुमत न मिलने से खुश नसीरुद्दीन शाह, कहा- PM को जालीदार टोपी पहनते देखना चाहता हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed