फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shahrukh won’t promote happy new year on Bigg Boss 8

तो शाहरुख नहीं देखेंगे सलमान की शक्ल भी

Fri, 17 Oct 2014 02:40 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh won’t promote happy new year on Bigg Boss 8

अब ये तय हो गया है कि शाहरुख़ ख़ान और सलमान ख़ान को एक दूसरे का सामना नहीं करना पड़ेगा। शाहरुख़ ख़ान ने अपनी फ़िल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के प्रमोशन के लिए रियलिटी शो 'बिग बॉस' में ना जाने का फ़ैसला किया है। सलमान इस शो के मेज़बान हैं।

विज्ञापन


शाहरुख़ अपनी फ़िल्म को प्रमोट करने 'कौन बनेगा करोड़पति' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' जैसे शोज़ में भी जा चुके हैं। लेकिन 'हैप्पी न्यू ईयर' की मार्केटिंग टीम के मुताबिक़ बेहद व्यस्त होने की वजह से वो 'बिग बॉस' नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन


इससे पहले शाहरुख़ ख़ान ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा था, "मुझे अपनी फ़िल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस जाने में कोई आपत्ति नहीं है। तब से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि शाहरुख़, 'बिग बॉस' जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लता गाएंगी अंग्रेजी में गाना

Shahrukh won’t promote happy new year on Bigg Boss 8

हिंदी समेत कई भाषाओं में गा चुकीं लता मंगेशकर को उनके प्रशंसकों ने अंग्रेज़ी भाषा में गाते शायद ही कभी सुना हो। लेकिन उनके प्रशंसकों की ये ख़्वाहिश अब जल्द पूरी हो सकती है. हालांकि ये कोई नया गाना नहीं है, बल्कि क़रीब 30 साल पुराना गीत है।

लता मंगेशकर ने अपने फ़ेसबुक पेज पर 1985 में गाए इस अंग्रेज़ी गीत 'यू नीडेड मी' का लिंक डाला है। लता मंगेशकर ने लिखा, "नमस्कार, कुछ दिनों पहले मुझे मेरे 1985 में टोरंटो में हुए एक कॉन्सर्ट की रिकॉर्डिंग भेजी गई। इसमें मशहूर कनाडाई गायक एनी मरे के आग्रह पर मैंने 'यू नीडेड मी' गाया। ये गाना मैं आपको सुनाना चाहती हूं. उम्मीद है आपको पसंद आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed