फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shaheer Sheikh new song Tash Ke Patte released on you tube shared post on social media actor asked fans what do u think about the song

Shaheer Sheikh New Song: शाहिर शेख का नया गाना 'ताश के पत्ते' हुआ रिलीज, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस से पूछा ये सवाल

Sun, 30 Jan 2022 11:58 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 30 Jan 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
Shaheer Sheikh  new song Tash Ke Patte released on you tube shared post on social media actor asked fans what do u think about the song
Shaheer Sheikh new song - फोटो : insta

एक्टर शाहिर शेख इस समय सीरियल पवित्र रिश्ता सीजन 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन इसी के साथ उनका नया गाना 'ताश के पत्ते' भी 28 जनवरी यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। फैंस को उनका ये गाना खूब पसंद आ रहा है और यूजर्स इस पर खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस नए म्यूजिक एलबम में शाहिर शेख के अपोजिट निशा गुरगैन नजर आ रही हैं जो एक फेमस सोशल मीडिया स्टार हैं। शाहिर शेख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की है और फैंस से इस गाने का बारे में उनकी प्रतिक्रिया पूछी है।

विज्ञापन

Shaheer Sheikh  new song Tash Ke Patte released on you tube shared post on social media actor asked fans what do u think about the song
taash ke patte - फोटो : insta

शाहिर का ये नया गाना पंजाबी सॉन्ग है, जिसे भानु पंडित ने गाया है और सौरभ चंद्राकर ने प्रोड्यूस किया है। गाने को आत्मा म्यूजिक यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। एक्टर शाहिर शेख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर लिखा, यूट्यूब पर गाने के बारे में आप क्या सोचते हैं कमेंट सेक्शन में हमें बताएं। फैंस उनकी पोस्ट और गाने पर तारीफ करते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिलीज होने के बाद अब तक इस गाने को एक लाख से भी ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shaheer Sheikh  new song Tash Ke Patte released on you tube shared post on social media actor asked fans what do u think about the song
shaheer shaikh new song taash ke patte - फोटो : screen shot

इस नए गाने में एक्टर शाहिर शेख का लुक भी पूरी तरह से बदला हुआ नजर आ रहा है। फैंस को गाने के साथ शाहिर का लुक भी खूब पसंद आ रहा है। एक प्रशंसक ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'शाहिर आप बहुत हैंडसम लग रहे हो', तो वहीं दूसरे प्रशंसक ने लिखा, 'आपका न्यू लुक इसकी के साथ फायर वाले इमोजी भी पोस्ट किए'। इसी तरह से अन्य प्रशंसक भी उनके लुक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इससे पहले शाहिर शेख का गाना 'बारिश बन जाना' दर्शकों को खूब पसंद आया था। इस गाने में उनके अपोजिट एक्ट्रेस हिना खान नजर आईं थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed