फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Shafaq Naaz Break silence on rumours of participating in salman khan hosted show Bigg Boss 19

Shafaq Naaz: 'बिग बॉस 19' में एंट्री के दावों पर शफक नाज ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे कोई जानकारी नहीं'

Thu, 21 Aug 2025 08:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 21 Aug 2025 08:31 PM IST
सार

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। प्रतिभागियों को लेकर कयास लग रहे हैं। ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि इस बार शो में शफक नाज नजर आएंगी। बिग बॉस में एंट्री की खबरों पर शफक ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन
Shafaq Naaz Break silence on rumours of participating in salman khan hosted show Bigg Boss 19
शफक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में शफक खान की एंट्री की खबरें चल रही हैं। इन पर अभिनेत्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने शो में हिस्सा लेने की अफवाहों को खारिज किया है। शफक ने साफ किया है कि वे 'बिग बॉस 19' का हिस्सा नहीं हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शफक कुछ निजी वजहों से शो से बाहर हो गई हैं। इस तरह की खबरों पर भी उन्होंने रिएक्ट किया है।  

विज्ञापन

Shafaq Naaz Break silence on rumours of participating in salman khan hosted show Bigg Boss 19
शफक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम

शफक ने अफवाहों को किया खारिज
शफक नाज ने 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लेने की अफवाहों को खारिज करते हुए यह पुष्टि कर दी है कि वे शो में हिस्सा नहीं ले रही हैं। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि शफक इस शो की कंफर्म प्रतिभागी थीं, लेकिन कुछ इमरजेंसी के चलते आखिरी पल में वे शो से बाहर हो गई हैं। इस तरह की खबरों को शफक ने झूठा बताया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा है कि उनके बारे में ऐसी खबरें की जा रही हैं, जिसका उन्हें खुद अंदाजा नहीं है। 

To The Moon: कोरियन ड्रामा ‘टू द मून’ के टीजर को लेकर हुआ विवाद, जानिए ब्रॉडकास्टर ने क्यों मांगी माफी?

विज्ञापन
विज्ञापन

Shafaq Naaz Break silence on rumours of participating in salman khan hosted show Bigg Boss 19
शफक नाज - फोटो : इंस्टाग्राम

शफक बोलीं- 'मेरे ऊपर कोई संकट नहीं'
शफक नाज का कहना है कि उनकी सेहत एकदम सही है। निजी जिंदगी भी बढ़िया है। शफक ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'सभी को बता दूं कि मेरे ऊपर कोई संकट नहीं, कोई इमरजेंसी नहीं, कोई सेहत संबंधी समस्या नहीं है। मैं बिल्कुल ठीक हूं। ज्यादा जानकारी के लिए, बेझिझक मुझसे सीधे संपर्क करें'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shafaq Naaz (@shafaqnaaz777)


विज्ञापन

'महाभारत' से मिली शफक को लोकप्रियता
शफक नाज टीवीज जगत की चर्चित अभिनेत्री हैं। शफक ने साल 2010 में शो 'सपना बाबुल का...बिदाई' से एक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद 'संस्कार लक्ष्मी', 'क्राइम पेट्रोल', 'अदालत' जैसे शोज किए। साल 2013 में शफक ने 'महाभारत' में कुंती की भूमिका निभाई। इससे दर्शकों के बीच उन्हें खूब लोकप्रियता मिली। बता दें कि शफक 'चिड़िया घर', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे शो का हिस्सा भी रही हैं। शफक, टीवी एक्ट्रेस फलक नाज की बहन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed