फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Korean Broadcaster MBC Apologised For K drama To The Moon Teaser

To The Moon: कोरियन ड्रामा ‘टू द मून’ के टीजर को लेकर हुआ विवाद, जानिए ब्रॉडकास्टर ने क्यों मांगी माफी?

Thu, 21 Aug 2025 08:03 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 21 Aug 2025 08:03 PM IST
सार

गुरुवार को एक कोरियन ड्रामा का टीजर रिलीज हुआ, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया। इस टीजर को देखकर ऑडियंस काे लगा कि यह रेसिस्ट यानी नस्लभेदी टिप्पणी करने जैसा है। अब इस कोरियन ड्रामा के ब्रॉडकास्टर ने माफी मांगी है। जानिए, क्या था इस टीजर में ऐसा? 

विज्ञापन
South Korean Broadcaster MBC Apologised For K drama To The Moon Teaser
कोरियन ड्रामा ‘टू द मून’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

‘टू द मून’ नाम के एक कोरियन ड्रामा के टीजर को गुरुवार सुबह जारी किया गया। कुछ ही घंटों में इस टीजर पर सोशल मीडिया पर नेगेटिव रिएक्शन आने लगा। क्योंकि इस टीजर को देखकर लोगों को लगा कि इसमें दूसरे कल्चर का मजाक बनाया गया है। जब बात ज्यादा बढ़ी तो टीवी चैनल MBC, जो इस शो का ब्रॉडकास्टर है, उसने माफी मांग ली है। 

विज्ञापन

टीजर में कोरियन लोग अरबी (मिडिल ईस्ट) लोगों के अंदाज में दिखे 
टीजर में दिखता है कि कुछ लड़कियों ने अरबी लोगों जैसे पहनावे को पहना है, एक लड़का भी ऐसे ही अंदाज में नजर आ रहा है। आगे के वीडियो में दो महिलाओं ने बिंदी भी लगाई है। इसी बात से सोशल मीडिया यूजर्स नाराज हैं। कोरियन ड्रामा की बात करें तो वह भारत और दुनिया के कई देशों में काफी पॉपुलर हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Bollywood Films: कोरियन फिल्मों का रीमेक हैं ये हिंदी फिल्में, एकदम अलग तरह की है कहानी 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

माफी मांगते हुए ब्रॉडकास्टर ने दी सफाई 
जब लोगों ने टीजर पर नस्लभेदी होने का आरोप लगाया था। तब ब्रॉडकास्टर MBC ने सफाई दी। उन्होंने कहा, ‘वीडियो का मकसद 1980 और 1990 के दशक के एक मशहूर एड की पैरोडी करना था। यह ड्रामा एक स्वीट्स बनाने वाले कंपनी की कहानी पर बेस्ड है।’ MBC ने माना कि टीजर बनाते समय वे यह नहीं सोच सके कि अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के लोग इसे कैसे देखेंगे और समझेंगे। उन्हें अपनी गलती पर अफसोस है। भविष्य में भी वह इन बातों का ध्यान रखेंगे, जिससे दोबारा ऐसी गलती ना हो।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed