फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Serial Bade Acche Lagte Hai New Season Update Is Lead Character Bhagyashree Getting Marry To Wrong Person

Serial Bade Acche Lagte Hai: क्या भाग्यश्री के शादी के फैसले को बदल पाएगा ऋषभ? प्रोमो देख यूजर ने दिए रिएक्शन

Wed, 25 Jun 2025 09:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 25 Jun 2025 09:14 PM IST
सार

हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी की टीवी पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। ये दोनों एक्टर्स इन दिनाें सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के नए सीजन में नजर आ रहे हैं। शो शुरू होते है बड़े ट्विस्ट से गुजरने वाला है। मौजूदा ट्रैक में हर्षद चोपड़ा का किरदार ऋषभ भाग्यश्री (शिवांगी) के शादी करने के फैसले को बदलना चाहता है? आखिर वह ऐसा क्यों चाहता है? जानिए। 

विज्ञापन
Serial Bade Acche Lagte Hai New Season Update Is Lead Character Bhagyashree Getting Marry To Wrong Person
सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के नए सीजन में शिवांगी और हर्षद चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हाल ही में ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ शो का नया सीजन शुरू हुआ। इस सीरियल में लीड रोल में एक्टर हर्षद चोपड़ा और एक्ट्रेस शिवांगी जोशी नजर आ रही हैं। कुछ ही एपिसोड में दोनों की केमिस्ट्री देखकर फैंस इस जोड़ी को पसंद करने लगे हैं। जल्द ही इस सीरियल में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। हालिया प्रोमाे में भी उस ट्विस्ट की झलक मिली है। 

विज्ञापन


प्रोमो में दिखी ऋषभ की मजबूरी
हाल ही में सोनीटीवी ऑफिशियल के इंस्टाग्राम पेज पर एक प्रोमो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का साझा किया गया। इसमें ऋषभ (हर्षद चोपड़ा) भाग्यश्री (शिवांगी) को कहता है कि वह विक्रम नाम के आदमी से शादी ना करे। वह आदमी भाग्श्री को धोखा दे रहा है। इस बात पर भाग्यश्री यकीन नहीं करती। यही सीरियल का शुरुआती ट्विस्ट है, जिसमें ऋषभ हर हाल में भाग्यश्री की शादी को रोकना चाहता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन



शिवांगी-हर्षद की जोड़ी पर यूजर्स के रिएक्शन  
इन दिनों सीरियल में जो ट्रैक चल रहा है, उस पर यूजर्स के भी रिएक्शन आए हैं। शिवांगी और हर्षद चोपड़ा की जोड़ी की दर्शक सोशल मीडिया पर खूब तारीफ कर रहे हैं, इनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘हर्षद चोपड़ा ने अपनी एक्टिंग परफॉर्मेंस से फैंस को खुश कर दिया।’ एक अन्य यूजर लिखता है, ‘कमाल का सीन है।’ अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘दोनों कितने प्यारे लगते हैं।’ ऐसे ही कई कमेंट्स यूजर्स ने सोशल मीडिया पर साझा किए हैं।  

इस सीरियल के दो सीजन पहले आ चुके हैं
साल 2011 में एकता कपूर सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का पहला सीजन लेकर आईं। इसमें राम कपूर और साक्षी तंवर ने राम और प्रिया नाम के किरदार निभाए थे। यह सीरियल एक मिडिल एज कपल्स की लव स्टोरी पर था। राम और प्रिया की रोमांटिक जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद साल 2021 में नकुल मेहता और दिशा परमार को लेकर एकता कपूर ने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ का दूसरा सीजन बनाया। इस बार भी लीड किरदारों के नाम राम और प्रिया ही थे। इस जोड़ी को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। अब नया सीजन टेलीकास्ट हो रहा है, जिसमें शिवांगी और हर्षद लीड रोल में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed