{"_id":"35f96bffa6ff2b067b4f99428769b558","slug":"saurav-ganguli-can-be-part-of-nach-baliye-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौरभ गांगुली की बीवी छोटे पर्दे पर ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सौरभ गांगुली की बीवी छोटे पर्दे पर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 17 Aug 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के मैदान में परचम लहराने वाला रॉयल बंगाल टाइगर अब डांस के मैदान
विज्ञापन
में भी अपने जलवे दिखा सकता है। इंडिया के इस पूर्व सफल कप्तान के उनकी
पत्नी के साथ 'नच बलिए 6' में दिखने की संभावना प्रबल है।
भारतीय क्रिकेट टीम के निखार में महत्वपूर्ण योगदान निभाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली अब नृत्य के मैदान में जौहर दिखा सकते हैं। स्टार प्लस के लोकप्रिय रिएलिटी शो 'नच बलिए 6' में भाग लेने के लिए उनको एप्रोच किया गया है।
सौरव अपनी पत्नी डोना गांगुली के साथ बतौर प्रतियोगी शो का हिस्सा बन सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सौरव और डोन को शो का हिस्सा बनाने के निर्माता पूरे प्रयास कर रहे हैं। इस प्रस्ताव पर सौरव और डोना भी दिलचस्पी ले रहे हैं। ऐसे में बात पक्की हो गई तो सौरव के चाहने वालों के लिए यह एक शानदार सरप्राइज होगा।
वैसे डोना एक जानी मानी ओडसी नृत्यांगना हैं, लेकिन सौरव के डांसिंग स्टेप अभी तक कहीं देखने को नहीं मिले हैं। यह जोड़ी शो का हिस्सा बनती है तो कम से कम लोकप्रियता के आधार पर तो शो में लंबे समय तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
बाकी रॉयल बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव डोना के साथ कितनी कदमताल मिला सकते हैं सब इस पर निर्भर रहेगा। बहरहाल दर्शकों के लिए तो यह खबर ही उत्सुकता भरी है कि सौरभ 'नच बलिए 6' में आ सकते हैं।