फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   'Sasural Simar Ka' Fame Rajeev Paul Tested Positive for Covid 19, Admitted in Kokilaben Hospital

कोरोना: 'ससुराल सिमर का' फेम राजीव पॉल भी हुए संक्रमित, कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा इलाज

Thu, 13 May 2021 11:44 AM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 13 May 2021 11:44 AM IST
सार

'ससुराल सिमर का' फेम राजीव पॉल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर दी है। राजीव ने बताया कि उनका बुखार कम ही नहीं हो रहा था जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब वहीं उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
'Sasural Simar Ka' Fame Rajeev Paul Tested Positive for Covid 19, Admitted in Kokilaben Hospital
राजीव पॉल - फोटो : Instagram

विस्तार

कोरोनावायरस की दूसरी लहर का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही नजर आ रहा है। रोजाना लाखों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। मनोरंजन जगत भी इससे अछूता नहीं रहा है। बीते दिनों कई टीवी और फिल्मी सितारे इसकी जद में आ गए थे जिनमें रुबीना दिलैक, शिल्पा शेट्टी का पूरा परिवार समेत कई अन्य लोग शामिल हैं। हाल ही में ससुराल सिमर का फेम राजीव पॉल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी राजीव ने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी है। उनकी स्थिति ठीक ना होने के कारण तुरंत उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

राजीव पॉल ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की थी और फैंस को जानकारी दी कि वो कोरोना संक्रमित हो गए हैं। साथ ही फैंस को अपना हेल्थ अपडेट भी दिया। राजीव ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'चीजों के हाथ से बाहर निकल जाने से पहले या जब चीजें हाथों से बाहर निकल जाती हैं तो उन्हें सही हाथों में सौंप देना चाहिए। मेरा बुखार कम नहीं हो रहा था इसलिए मैंने खुद को अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवा दिया।'

विज्ञापन

राजीव आगे लिखते हैं, 'यहां पर काबिल डॉक्टर्स के हाथों में मेरा इलाज रेमडेसिविर और दूसरी दवाओं के साथ शुरू हुआ। मैं धन्यवाद करना चाहता हूं @rakesh_insta_paul @rakheekukie और @satishkaushik2178 जी का जिन्होंने मुझे यहां आने के लिए समझाया और मुझे समय से बेहतर इलाज मिल पाया। सही समय पर सही फैसला लिया गया क्योंकि सही लोग हैं जीवन में आपको अच्छी सलाह ही देते हैं। आप सभी को धन्यवाद मुझे अपनी प्रार्थनाओं में रखने के लिए। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि दुनिया भर में बीमार हो रहे लोगों के लिए भी दुआएं करें। हम तभी सुरक्षित होंगे... जब सभी सुरक्षित रहेंगे।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rajev Paul (@rajevpaul)

राजीव के इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। जिनमें अनूप सोनी, निशा रावल, करण शर्मा समेत कई सितारे शामिल हैं। साथ ही फैंस ने उनकी सलामती की दुआ की है और जल्द ठीक होने की मनोकामनाएं कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed