{"_id":"f7b63798-dc9d-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sab-tv-artist-appear-in-the-comic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमिक में दिखेंगे सब टीवी के सितारे","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
कॉमिक में दिखेंगे सब टीवी के सितारे
मुंबई/सुमित सिंह
Updated Mon, 24 Jun 2013 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी सीरियल के साथ-साथ अब सब टीवी के सीरियल के सितारों की कॉमिक भी बच्चों और बड़ों का मनोरंजन करेंगी। सब टीवी ने इस नए कांसेप्ट की शुरुआत की है।
विज्ञापन
मुंबई में सब टीवी के खास सेलिब्रेशन प्रोग्राम में ईवीपी एंड बिजनेस हेड सब टीवी अनुज कपूर ने इस कॉमिक्स को लांच किया। यह कार्यक्रम सब टीवी के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मुंबई के होटल जेडब्ल्यू मैरियट में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
इसमें सब टीवी के सभी सीरियलों के कलाकारों और कई बॉलीवुड हस्तियों ने शिरकत की। अनुज कपूर ने बताया कि किसी इंटरटेनमेंट टीवी द्वारा अपनी तरह का यह पहला प्रयोग है। कॉमिक को बाजार में लाने से पहले काफी रिसर्च की गई।
विज्ञापन
पहली कॉमिक में एफआईआर, चिड़ियाघर सहित सभी सीरियल के पात्रों को कार्टून के माध्यम से पेश किया गया है। कपूर के अनुसार बच्चों को यह कॉमिक काफी पसंद आएगी। कॉमिक की कीमत प्रति इश्यू 399, छह महीने के 999 और साल के लिए 1499 रुपये रखी गई है।
चैनल नए लुक में आएगा नजर
मनोरंजन और कॉमेडी को नए पैक में पेश करने वाला सब टीवी अब नए लुक के साथ दर्शकों के बीच घर-घर दिखेगा। ईवीपी एंड बिजनेस हेड सब टीवी अनुज कपूर ने सब टीवी के नए लुक का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को ताजगी और नएपन का अहसास होगा।
करीब चार घंटे तक चले रंगारंग कार्यक्रम में सब टीवी के लगभग सभी कलाकार मौजूद रहे। हिंदी फिल्मों के खलनायक रंजीत और दीप्ति भटनागर ने अपनी विशेष मौजूदगी से मेहमानों का दिल जीत लिया। 2005 से 2013 तक की शुरुआत को सब टीवी कलाकारों ने स्टेज पर जबरदस्त तरीके से पेश कर खूब तालियां लूटी। शैलेंद्र ने स्टेज संचालन से समा बांधा।
डायरेक्टरों को किया सम्मानित
सब टीवी के हिट शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा, एफआईआर, जुगनी चली जलंधर, सजन रे झूठ मत बोलो, आरके लक्ष्मण की दुनिया, चिड़ियाघर और बच्चों के फेवरेट सीरियल बालवीर के कलाकार देव जोशी सहित सभी कलाकार कार्यक्रम में मौजूद थे।
सब टीवी की ओर से चंद्रमुखी, लापतागंज और आरके लक्ष्मण जैसे सीरियल के डायरेक्टर को हिट शो देने के लिए विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। कपूर ने बताया कि एफआईआर ने पिछले आठ सालों से लगातार एक हजार एपीसोड तैयार कर नया रिकार्ड बनाया है।
उत्तर भारत के कलाकारों का जलवा कायम
सब टीवी के सीरियल में उत्तर भारत के कलाकारों का जबरदस्त जलवा है। नाटकों के लिए सेलेक्ट किए गए कलाकारों में 80 फीसदी का ताल्लुक उत्तर भारत से है। एफआईआर में पुलिस की भूमिका निभा रहे गोपी नाथ (गोपी भल्ला) पंजाब के नाभा के रहने वाले हैं।
अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि 1982 से रंगमंच से कैरियर की शुरुआत की, लेकिन असल पहचान सब टीवी के एफआईआर से मिली। 28 पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर चुके गोपी भल्ला ने कहा कि उनके डायलाग को युवा अपनी रिंगटोन बना रहे हैं तो उन्हें काफी खुशी मिलती है।