फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rupali Ganguly Starring Serial Anupamaa Update

Anupamaa: क्या अनुपमा का डांस कॉम्पिटिशन जीतने का सपना होगा सच? जानिए अब तक सीरियल में क्या हुआ?

Fri, 04 Jul 2025 03:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 04 Jul 2025 03:48 PM IST
सार

सीरियल ‘अनुपमा’ में दर्शकों को नए-नए बदलाव देखने को मिल रहे हैं। लीड कैरेक्टर अनुपमा की जिंदगी में बहुत सी चीजें बदल चुकी हैं। इन दिनों अनुपमा को एक डांस कॉम्पिटिशन की तैयारी करते हुए दिखाया जा रहा है? मगर यह राह भी उसके लिए आसान नहीं होने वाली है। 

विज्ञापन
Rupali Ganguly Starring Serial Anupamaa Update
सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly, @starplus

विस्तार

हाल ही में ‘अनुपमा’ सीरियल में लीप आया है। सीरियल की लीड कैरेक्टर अनुपमा अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत कर रही है। जल्द ही वह एक डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा भी लेने वाली है। लेकिन अपने सपने को पूरा करने के लिए उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानिए, अब तक सीरियल में क्या हुआ? 

विज्ञापन


 

Rupali Ganguly Starring Serial Anupamaa Update
रुपाली गांगुली अनुपमा प्रोमो - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly

क्यों डांस कॉम्पिटिशन में जाना चाहती है अनुपमा 
सीरियल में भारती नाम की एक महिला को सर्जरी के लिए अनुपमा को पैसे जुटाने हैं। मगर रकम काफी बड़ी है। ऐसे में अनुपमा एक डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने का सोचती है, जिसे जीतकर वह ईमान की राशि से भारती का इलाज करवाना चाहती है। मगर डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए अनुपमा को एक टीम बनानी है। इस काम में उसे मुश्किल आ रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Rupali Ganguly Starring Serial Anupamaa Update
सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली - फोटो : एक्स (ट्विटर)

सीरियल में मनोहर बना मददगार 
मुंबई के जिस चाॅल में अनुपमा रहती है, वहां मनोहर नाम का शख्स रहता है, जो डांस का एक्सपर्ट है। अनुपमा उससे कहती है कि वह चॉल की महिलाओं को डांस कॉम्पिटिशन के लिए राजी करे। पहले मनोहर मना करता है, मगर बाद में अनुपमा का मकसद जानकर राजी हो जाता है। वह डांस सिखाने में अनुपमा की मदद करता है।

विज्ञापन

Rupali Ganguly Starring Serial Anupamaa Update
सीरियल 'अनुपमा' में रुपाली गांगुली - फोटो : एक्स (ट्विटर)

चॉल की महिलाएं क्या मानेंगी अनुपमा की बात 
अनुपमा चाहती है कि चॉल की महिला उसके साथ डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा ले। मगर उन महिलाओं के परिवार वाले इस बात के लिए राजी नहीं है। ऐसे में चॉल की महिलाओं के लिए मुश्किल खड़ी हो जाती है, वह अनुपमा साथ चाहकर भी नहीं दे पाती हैं। क्या आगे अनुपम इन महिलाओं को मना पाएगी? यह आने वाले एपिसाेड में पता चलेगा।


 

Rupali Ganguly Starring Serial Anupamaa Update
सीरियल में रुपाली निभाती हैं 'अनुपमा' का किरदार - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly

माही और राही के बीच हुई बहस 
दूसरी तरफ शाह परिवार के घर में माही और राही नाम के दो किरदारों के बीच अनुपमा काे लेकर बहस हो जाती है। माही का मानना है कि अनुपमा ने कभी उसे अपनी बेटी की तरह प्यार नहीं किया। इस बात पर राही उसे याद दिलाती है कि कैसे अनुपमा ने माही को तब अपनाया था, जब उसके अपने मां-पिता ने उसे छोड़ दिया था। यही बातें राही और माही के बीच बहस का कारण बनती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed