फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   roopal tyagi ready to work with ankit gera

असलीयत जानकर आप भी कहेंगे, आखिर ऐसा कैसे कर सकती है ये हीरोइन

Thu, 29 Oct 2015 10:57 AM IST
Updated Thu, 29 Oct 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
roopal tyagi ready to work with ankit gera

यह प्यार भी क्या चीज है। जितना दूर जाना चाहो उतना ही पास ले आता है और कभी पकड़ कर अपने पास रखना चाहो तो कब हाथ से फिसल जाए यह भी नहीं पता।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ हुआ छोटे पर्दे के नामी सितारों रूपल त्यागी और अंकित गेरा के साथ। हाल ही में दोनों बिग बॉस के घर से बाहर हुए हैं और बाहर आते ही रूपल ने अपना रुख पलट लिया है।
विज्ञापन


रूपल और अंकित सीरियल 'सपने सुहाने लड़कपन के' में 'गुंजन' और 'मयंक' का किरदार निभाते थे। रील लाइफ में पति पत्नी का रोल निभाते निभाते दोनों को रियल लाइफ में भी कब प्यार हो गया कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पेंच वहां फंसा जब यह बात सामने आई कि अंकित रूपल के साथ डबल डेट कर रहे थे यानि पहले से एक गर्लफ्रेंड होने के बावजूद वे रूपल के साथ भी इश्क लड़ा रहे थे।

अदा से अंकित को दूर करना चाहती थीं रूपल

roopal tyagi ready to work with ankit gera

वैसे तो रूपल ने अंकित को मौका दिया था अपनी गर्लफ्रेंड अदा खान को छोड़ने का लेकिन अंकित तो दोनों हाथों में मलाई चाहते थे इसलिए ऐसा न कर सके। बस फिर क्या था!

रूपल ने अंकित से रिश्ता तोड़ते हुए साफ कह दिया कि अगर कभी भी अंकित ने उनसे बात तक करने की कोशिश की तो वे उन्हें थप्पड़ मार देंगी। उस वक्त रूपल भी किसी और के साथ प्रम संबंध मे थीं।

इधर अदा ने भी धोखेबाज ब्यॉयफ्रेंड अंकित का साथ छोड़ना बेहतर समझा। इन सब चीजों को वक्त हो गया है लेकिन बात फिर से उठी है जब रूपल ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद अंकित पर एक बड़ा बयान दे डाला है।

अंकित के बिग बॉस से जाने पर रो पड़ी थीं रूपल

roopal tyagi ready to work with ankit gera

अंकित पहले प्रतिभागी थे जो बिग बॉस 9 से बाहर हुए और उसके अगले हफ्ते रूपल भी बाहर हो गईं। दर्शकों के लिए चौंकाने वाली बात यह थी कि अंकित के जाने पर रूपल फूट फूट कर रोईं।

रूपल ने शो में अपनी साथी दिंगागना से यह भी कहा कि आज भी उनके दिल में अंकित के लिए अहसास हैं।

रूपल यह भी कहती पाई गईं थी कि अब उन्हें तब तक चैन नहीं मिलेगा जब तक घर से बाहर जा कर वे अंकित के मुंह से यह नहीं सुन लेती 'त्यागी यार इट्स ओके, मैने बहुत मजे किए।'

यानि अंकित प्यार से रूपल को त्यागी कह कर बुलाया करते थे और अब रूपल यह सब मिस कर रही हैं।

वैसे सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि जो रूपल अंकित की शक्ल भी नहीं देखना चाहती थीं वे अब उनके साथ दोबारा काम करने के लिए भी तैयार हैं।

टेलीचक्कर.कॉम की खबर के मुताबिक रूपल जब घर के अंदर जा रही थीं और उनसे पूछा गया था कि क्या अंकित के वहां होने से उन्हें फर्क पड़ेगा तो रूपल ने साफ कह दिया था कि उनके लिए अंकित दूसरे प्रतिभागियों की तरह ही होंगे, कुछ खास नहीं।

घर से बाहर आने के बाद रूपल से अंकित के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था,''मेरे लिए यह जरूरी नहीं कि मैं अपनी जिंदगी में हर एक इंसान से हमेशा के लिए जुड़ी रहूं लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें मैं कभी भी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहूंगी। मेरे दिल में हमेशा उनके लिए खास जगह रहेगी। शायद यही वजह है कि जब अंकित बाहर हुए तो मैं रो पड़ी।''

अपनी बात से पलट गईं है रूपल

roopal tyagi ready to work with ankit gera

इसी के बाद रूपल से पूछा गया कि क्या वे फिर से अंकित के साथ काम करने को तैयार हैं तो रूपल ने साफ शब्दों में कह दिया कि अगर कोई अच्छा ऑफर आता है तो वे जरूर काम करेंगी।

तो क्या यह माना जाए रूपल कि घर में एक हफ्ता अंकित की मौजूदगी में बिताने के बाद आपका इरादा बदल गया या यह सब सिर्फ कैमरे के सामने और फिर से सुर्खियों में आने के लिए था?

वैसे हम मानते हैं, कि प्यार होती ही ऐसी चीज है कि दिल पिघला दे और किसी को माफ करना हमेशा ही नेक काम माना जाता है। इसे नई शुरुआत भी कह सकते हैं।

इन सब के बीच कोई और भी है जिसने बिग बॉस पर बड़ा बयान दिया है। इसका भी लेना देना कहीं न कहीं अंकित और रूपल से ही है।

अंकित की पूर्व गर्लफ्रेंड ने दिया बड़ा बयान

roopal tyagi ready to work with ankit gera

वह कोई और नहीं बल्कि अंकित की पुरानी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अदा खान हैं। अंकित ने रूपल के लिए अदा के साथ ही धोखेबाजी की थी।

अदा जल्द ही सीरियल नागिन में दिखने वाली हैं और टेलीचक्कर.कॉम के हवाले से जब उनसे पूछा गया कि सीरियल में तो उन्हें प्रेम संबंध में दिखाया जाएगा लेकिन असल जिंदगी में भी क्या कोई है तो उन्होंने कह दिया कि वे 'सिंगल हैं'।

यही नहीं, अदा से पूछा गया कि क्या वे बिग बॉस 9 देखती हैं तो उन्होंने साफ मना कर दिया। आगे कभी अंकित के साथ काम करने के सवाल पर अदा का जवाब था कि वे नहीं जानती कि वे उनके साथ काम करेंगी या नहीं क्योंकि भविष्य में क्या होगा कोई नहीं जानता।

यानी साफ है कि जहां एक तरफ रूपल के मन में फिर से अंकित के लिए अहसास जग रहे हैं वहीं अदा पूर्व ब्यॉयफ्रेंड से पूरी तरह दूर रहना चाहती हैं।

ताज्जुब की बात यह है कि अब तक इन सब पर अंकित की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed