{"_id":"5db0bc638ebc3e93c734d4bc","slug":"remo-d-souza-announces-dance-plus-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस प्लस 5 में एंटरटेनमेंट का होगा डबल डोज, शो के जज रेमो डिसूजा ने किया बड़ा ऐलान","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
डांस प्लस 5 में एंटरटेनमेंट का होगा डबल डोज, शो के जज रेमो डिसूजा ने किया बड़ा ऐलान
Thu, 24 Oct 2019 07:14 AM IST
Mishra Mishra
मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 24 Oct 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
Remo D’souza
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के कोने-कोने में टैलेंट व्याप्त है। ये अपनी प्रतिभा के दम पर किसी को भी आत्मविभोर कर सकते हैं। हालांकि मौकों की कमी के कारण ये टैलेंट अक्सर गुमनाम रह जाते हैं। हालांकि आज के दौर में रियलिटी शोज के जरिए इन प्रतिभाओं को आशा की एक किरण मिल गई है। डांस रियलिटी शो, डांस प्लस भी ऐसा ही एक शो है जो देश भर के डांसर्स को मंच प्रदान करता है। शो अपने पांचवे सीजन के साथ दस्तक देने जा रहा है जिसमें कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, पुनीत पाठक और धर्मेश येलांडे जजेस के तौर पर नजर आएंगे।
विज्ञापन
शो के बारे में बात करते हुए जज रेमो डिसूजा ने कहा, “डांस हमेशा से ही मेरा जुनून रहा है। मैंने अब तक जो उन्नति की है उसके लिए मैं बहुत ही आभारी हूं साथ ही एबीसीडी, एबीसीडी 2 और डांस प्लस की बदौलत जो मैंने इतने सालों में हासिल किया है उसके लिए भी खुश हूं। अपने करियर के शुरुआती दौर में हममें से किसी को भी नहीं पता था कि आगे का सफर कैसा रहने वाला है लेकिन मुझे खुशी है कि हमने खुद पर विश्वास दिखाया और आगे बढ़ गए।”
विज्ञापन
रेमो ने आगे कहा, “हमारे जुनून ने देश के कोने-कोने में छिपे टैलेंट को ढूंढ कर बाहर निकाला है। इस बार डांस प्लस और भी ज्यादा बड़ा और धमाकेदार होने वाला है। हम देश की उभरती हुई प्रतिभा को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं।”
विज्ञापन
'रुक्मिणी मेरे जैसी बिल्कुल नहीं', मौनी रॉय ने किया फिल्म मेड इन चाइना में अपने किरदार का खुलासा