{"_id":"605c6854d13ca21e1f6ac1d5","slug":"ravi-dubey-deletes-his-instagram-account-due-to-busy-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि दुबे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट, बोले- 'खुद के लिए और परिवार के लिए समय चाहता हूं'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रवि दुबे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया डिलीट, बोले- 'खुद के लिए और परिवार के लिए समय चाहता हूं'
Thu, 25 Mar 2021 04:10 PM IST
शुभांगी गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 25 Mar 2021 04:10 PM IST
विज्ञापन
रवि दुबे
- फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे इन दिनों काफी व्यस्त नजर आ रहे हैं। अपने करियर में कई हिट टीवी शोज दे चुके रवि ने व्यस्तता के चलते अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है। रवि ने एक पोस्ट के जरिये अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी और साथ ही इसकी वजह भी बताई है।
विज्ञापन
दरअसल, रवि इन दिनों अपनी वेब सीरीज जमाई 2.0 के चलते काफी व्यस्त हैं। साथ ही वो अपनी पत्नी सरगुन मेहता के टीवी शो 'उडारियां' की प्रोडक्शन में भी उनकी मदद कर रहे हैं। इसके अलावा रवि ने खुलासा किया कि वे इन दिनों उनके हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। जी हां, रवि जल्द ही एक वेब सीरीज 'मत्स्यकांड' में नजर आएंगे जिसकी शूटिंग के लिए इन दिनों वो राजस्थान में हैं। इन तमाम कारणों की वजहों से रवि खुद के लिए और परिवार के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया से कुछ दिन दूरी बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
जब से रवि की नई सीरीज ‘जमाई 2.0’ का टीजर सामने आया है, सोशल मीडिया पर रवि दुबे ही छाए हुए हैं। कम लोग ही जानते हैं कि सीरीज ‘जमाई 2.0’ के टीजर की स्क्रिप्ट रवि दुबे ने ही लिखी है और यही नहीं इस टाइटल ट्रैक में जो आवाज सुनाई दी, वह भी रवि दुबे की ही है। ट्रेलर रिलीज के दौरान रवि कहते हैं कि “वेब सीरीज 'जमाई 2.0’ के साथ हम एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। यह रोमांस और बदले के बीच भागदौड़ के बारे में है। इसमें हर रिश्ते का टेस्ट किया जाएगा और प्रतिशोध इसी अंतिम परीक्षा पर आधारित होगा। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस रोलर-कोस्टर राइड पर हमारे साथ जुड़ेंगे और एक बात फिर हम पर उसी प्यार की बरसात करेंगे।"
विज्ञापन
गौरतलब है कि रवि दुबे को लेकर मुंबई में सबकी राय सकारात्मक ही दिखती है। वह मिलनसार भी हैं और कभी लोगों से बात करने या उनके साथ फोटो आदि खिंचाने में नखरे भी नहीं दिखाते हैं जिसकी वजह से उनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।