फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Raushni Srivastava talks about casting couch blackmailing exploitation depression in entertainment industry

Raushni Srivastava: कास्टिंग काउच का शिकार हुई थीं टीवी एक्ट्रेस रौशनी, इंटस्ट्री के काले सच का किया खुलासा

Tue, 20 Dec 2022 06:18 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 20 Dec 2022 06:18 PM IST
विज्ञापन
Raushni Srivastava talks about casting couch blackmailing exploitation depression in entertainment industry
रौशनी श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया

रौशनी श्रीवास्तव छोटे पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरती हैं। साथ ही, वह अपनी गायकी के लिए भी जानी जाती हैं। रौशनी ने बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ सीरियल 'रघुकुल रीत सदा चली आई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें रौशनी के काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। छोटे पर्दे पर रौशनी ने खूब नाम कमाया, लेकिन इस दौरान उन्हें कई कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ा था। अब रौशनी ने अपने वर्षों पुराना दर्द साझा किया। रौशनी ने मनोरंजन की दुनिया का काला सच भी बताया।

विज्ञापन

रौशनी श्रीवास्तव ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि इंडस्ट्री में रहना उनके लिए काफी मुश्किल था। अपने करियर के दौरान उन्हें कास्टिंग काउच, ग्रुपिज्म का शिकार होना पड़ा। अभिनेत्री ने कई बार आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का भी सामना किया। रौशनी ने कहा कि करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने काफी स्ट्रगल किया। उन्हें शोषण और धमकियों का भी सामना करना पड़ा। आउटसाइडर होने के तौर पर उन्हें ब्लैकमेलिंग का भी सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Bhojpuri: पाखी हेगड़े की आइटम गर्ल बनकर वापसी, बोलीं, पिया पीस दिया जवानी के…

विज्ञापन
विज्ञापन

रौशनी ने बताया कि उन्होंने 100 ऑडिशन दिए, जिसमें सिर्फ 20 लोगों ने ही उन्हें बिना किसी शर्त के अच्छा काम दिया। इंडस्ट्री में अच्छे लोगों की पहचान करना काफी मुश्किल है। यहां लोग अपना अलग ही ग्रुप बना लेते हैं और साथ काम करते हैं। यहां ग्रुप ही कलाकार की पहचान बन जाता है। अगर किसी को अच्छा किरदार निभाना है तो उसे किसी ग्रुप का हिस्सा बनना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लीना मारिया की 26 कार जब्त करने का आदेश, ED ने मांगी थी अनुमति

विज्ञापन

रौशनी श्रीवास्तव ने कहा कि उन्होंने आर्थिक तंगी का भी सामना किया। वह डिप्रेशन में भी चली गई थीं। बाद में वह इंडस्ट्री में कई अच्छे लोगों से मिलीं, जिन्होंने अभिनेत्री को अच्छा काम और पैसा दोनों दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed