फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   ramayan lakshman sunil lahri revealed how hanuman ji aka-dara singh saved him from robbers

Dara Singh: जब रामायण के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी को लूटने आए चोर, 'हनुमान' ने पटखनी दे सिखाया था सबक

Sat, 19 Nov 2022 12:45 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 19 Nov 2022 12:45 PM IST
विज्ञापन
ramayan lakshman sunil lahri revealed how hanuman ji aka-dara singh saved him from robbers
दारा सिंह - फोटो : social Media

रामानंद सागर की 'रामायण' में राम के परमभक्त हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह का आज जन्मदिवस है। यूं तो दारा सिंह ने अपनी पहलवानी की वजह पूरे देश में काफी वाहवाही लूटी थी। लेकिन, उन्हें असली पहचान 80 के दशक में आए 'रामायण' से मिली। स्वभाव से बेहद शांत और मृदुभाषी दारा सिंह ने हनुमान के किरदार में इस कदर जान फूंकी कि हर कोई उन्हें ही हनुमान समझ पूजने लगा था। आज भी कई लोग अपने मंदिर में हनुमान जी के रूप में दारा सिंह की तस्वीर लगाकर पूजा करते हैं। यही कारण है कि उनकी जयंती के मौके पर पूरा देश उनको श्रद्धा भाव से याद कर रहा है। ऐसे में हम आपको उनसे जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा बताने जा रहे हैं। पढ़िए...

विज्ञापन

दारा सिंह, बेहद संजीदा और जिंदादिल आदमी थे। उनकी पहलवानी और अभिनय के कई किस्से हैं, जो उनके दोस्तों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। दारा सिंह के इन्हीं किस्सों में से एक किस्सा रामायण सीरियल में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने सुनाया था। सुनील ने बताया था  किस तरह रील लाइफ में हनुमान का किरदार निभाने वाले दारा सिंह ने रियल लाइफ में भी हीरो का काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील बताते हैं, हम 'रामायण' सीरियल के सिलसिले में पहली बार देश से बाहर केन्या गए थे। एक दिन मैं और दारा सिंह जी शॉपिंग करने निकले। दारा सिंह जी ने मॉल से मेरी लिए एक बैग खरीदा था। हम उस बैग को हाथ में पकड़े वापस जा रहे थे। दारा सिंह जी मेरे आगे चल रहे थे। तभी, पीछे से एक चोर आया और मेरे हाथों से बैग छीनकर भागने लगा। मेरे शोर मचाने पर धारा सिंह जी पलटे और उन्होंने चोर को पकड़कर जमीन पर पटक दिया। और इस तरह उन्होंने मेरा बैग चोरी होने से बचा लिया।  

विज्ञापन

यह किस्सा बताते समय सुनील, दारा सिंह को याद कर भावुक हो गए थे। सुनील ने बताया था कि उन्होंने आज भी उस बैग को अपने पास संभालकर रखा है। सुनील कहते हैं कि यह महान दारा सिंह जी की दी हुई निशानी है। और इसलिए मेरे लिए यह बैग बहुत कीमती है। यह इकलौता किस्सा नहीं है। उनके साथ काम करने वालों के पास उनसे जुड़े बहुत से किस्से हैं, जो उनकी महानता का परिचायक हैं। इस तरह दारा सिंह आज आज भी दोस्तों के किस्सों-कहानियों, फिल्मों और सीरियल्स में जिंदा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed