{"_id":"6239b7cd04100c51ff7db94e","slug":"rakhi-sawant-shocking-comment-after-seeing-urfi-javed-red-bold-dress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: उर्फी जावेद की ड्रेस देख राखी सावंत ने कह दी ऐसी बात, सुनकर शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Video: उर्फी जावेद की ड्रेस देख राखी सावंत ने कह दी ऐसी बात, सुनकर शर्म से लाल हुईं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Tue, 22 Mar 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद, राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस फेम उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। वह अक्सर कुछ ऐसा ही पहनकर सामने आती हैं, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ जाते हैं। लेकिन अब राखी सावंत भी उर्फी जावेद के आउटफिट को देखकर हैरान रह गई हैं। उर्फी और राखी सावंत दोनों अच्छी दोस्त हैं और अक्सर एक- साथ मस्ती करती दिखाई देती हैं। हाल ही में, दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया। इस मौके पर राखी सावंत ने पैपराजी के सामने उर्फी की ड्रेस के लिए ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर सबकी हंसी छूट गई। वहीं, उर्फी जावेद के गाल शर्म से लाल हो गए।
2 of 4
उर्फी जावेद, राखी सावंत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कुछ समय पहले उर्फी जावेद और राखी सावंत अचानक एक रेस्टोरेंट के बाहर मिल गईं। इस दौरान राखी सावंत उर्फी की रिवीलिंग ड्रेस देखकर खुद को रोक नहीं पाईं और अभिनेत्री ने उर्फी के आउटफिट पर कमेंट कर दिया। इस मौके का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद और राखी सावंत एक रेस्टोरेंट के बाहर मौजूद हैं और दोनों मस्ती कर रही हैं।
उर्फी जावेद ने लाल कलर का वनपीस पहना हुआ है, जो आगे से पूरी तरह ओपन है। इस आउटफिट के साथ उर्फी ने मैचिंग हील्स और मेकअप से अपना लुक कंप्लीट किया है। वहीं, राखी ने लेगिंग और टॉप पहना है। उर्फी का लुक देखकर राखी कहती हैं, 'यहां कि बिल्डिगों में आग लग गई है।' इसके जवाब में उर्फी कहती हैं, 'तुम्हारे लिए दिल लेकर आई हूं।' उर्फी का जवाब सुनकर राखी भी शांत नहीं रह पातीं। वह कहती हैं, 'कितना बड़ा दिल है भाई उर्फी का।' राखी की ये बात सुनकर उर्फी हैरान रह जाती हैं और शर्माने लगती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले, उर्फी जावेद का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में उर्फी जावेद ऊंची हील्स पहनकर सड़क पर भागती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने फैंस से कहा था कि क्या वह सब हील्स पहनकर भाग सकते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वीडियो पर जवाब देते हुए उर्फी जावेद को पागल बताया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।