फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Ragini happy with quick jump from TV to filmdom

रागिनी ने लगाई टेलीविजन से बॉलीवुड में छलांग

Fri, 04 Jan 2013 05:34 PM IST
मुम्बई/आईएएनएस
मुम्बई/आईएएनएस Updated Fri, 04 Jan 2013 05:34 PM IST
विज्ञापन
Ragini happy with quick jump from TV to filmdom

'मिसेज कौशिक की पांच बहुएं' धारावाहिक से अभिनय की दुनिया में कदम रखने वाली रागिनी नंदवानी फिल्म 'देहरादून डायरी' से बड़े पर्दे पर नजर आईं। रागिनी ने कहा, "यह बेहद अच्छी थी। टेलीविजन से यह फिल्म की तरफ एक छलांग की तरह है, इसलिए यह एक अच्छा अनुभव रहा। फिल्म बहुत अच्छी थी और इसकी कहानी अद्भुत थी।"

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मैं यह उम्मीद कर रही हूं कि यह अच्छा प्रदर्शन करे, फिल्म और कलाकारों की कड़ी मेहनत की सराहना हो।"

रागिनी ने इस फिल्म में रति अग्निहोत्री और नीलिमा अजीम जैसी बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है लेकिन वह इस बात से कोई दबाव महसूस नहीं कर रहीं।

रागिनी ने कहा, "नहीं, कोई दबाव नहीं था। चाहे बात अध्ययन सुमन की हो या रति जी या नीलिमा जी की, इन सभी के साथ काम करना अद्भुत रहा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed