{"_id":"69f31dc9eefdb791420fe831","slug":"pulkit-samrat-on-his-intense-training-for-glory-actor-says-it-was-tougher-than-i-thought-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Glory: 'हर दिन करता था 5-6 घंटे ट्रेनिंग', 'ग्लोरी' में अपने किरदार पर पुलकित सम्राट ने रखी राय","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Glory: 'हर दिन करता था 5-6 घंटे ट्रेनिंग', 'ग्लोरी' में अपने किरदार पर पुलकित सम्राट ने रखी राय
Thu, 30 Apr 2026 02:46 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:46 PM IST
सार
Pulkit Samrat On Glory: पुलकित सम्राट ने अपनी अपकमिंग सीरीज 'ग्लोरी' के बारे में खास बातें बताई हैं। उन्होंने बताया है कि उन्होंने अपने किरदार को बेहतर करने के लिए क्या किया है?
विज्ञापन
ग्लोरी
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्टर पुलकित सम्राट अपनी अपकमिंग सीरीज 'ग्लोरी' को लेकर चर्चा में हैं। इस सीरीज के साथ वह अगल क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। इसमें वे अपनी जानी-पहचानी रोमांटिक इमेज को छोड़कर बॉक्सिंग की दुनिया पर आधारित भूमिका निभाई है। इसमें काफी शारीरिक मेहनत की जरूरत पड़ी। हाल ही में उन्होंने इस रोल के लिए की गई तैयारी के बारे में बताया है।
विज्ञापन
उम्मीद से ज्यादा थी मेहनत
सम्राट ने एएनआई से बातचीत में कहा 'जब मैंने ट्रेनिंग शुरू की, तो मुझे लगा कि ठीक है, मैं पहले से ही फिट हूं, इसलिए मुझे बॉक्सर जैसा दिखने के लिए या बॉक्सिंग के लिए इतनी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। लेकिन, जैसे ही मैंने ट्रेनिंग शुरू की, मुझे एहसास हुआ कि मैं बहुत पीछे हूं।'

हर दिन कितनी करते थे ट्रेनिंग?
अपने हर दिन के रूटीन के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा 'एक एथलीट जैसा दिखे बिना एथलीट जैसी ट्रेनिंग करना मुमकिन नहीं है। इसलिए, मुझे सचमुच एक बॉक्सर की तरह ही ट्रेनिंग करनी पड़ी। मुझे बॉक्सिंग की हर बारीकी सीखनी पड़ी। मैं दिन में कम से कम 5-6 घंटे ट्रेनिंग करता था, जिसमें 2 घंटे बॉक्सिंग, 1-1.5 घंटे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और फिजियोथेरेपी शामिल होती थी। यह सब इसलिए किया जाता था ताकि मैं अगले दिन फिर से ट्रेनिंग के लिए जा सकूं और मेरे शरीर पर बहुत ज्यादा जोर न पड़े।'

KD The Devil X Review: क्या यूजर्स को पसंद आई कलाकारों की एक्टिंग? 'केडी' को लेकर एक्स पर दिए ऐसे रिव्यू
टीम ने की मेहनत
उन्होंने इस किरदार में जान डालने में मदद करने के लिए अपनी टीम को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा, 'मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे एक बहुत अच्छी टीम मिली। मेरे बॉक्सिंग कोच, ड्रू ने बहुत मेहनत की और मुझसे यह सब करवाया।'

कब रिलीज होगी सीरीज?
वेब सीरीज 'ग्लोरी', भारतीय बॉक्सिंग की दुनिया को दिखाती है। इसमें पारिवारिक ड्रामा, बदला और एक मर्डर मिस्ट्री का मेल है। इसमें दिव्येंदु, सुविंदर विक्की, जन्नत जुबैर, आशुतोष राणा, सिकंदर खेर, सयानी गुप्ता, यशपाल शर्मा, कश्मीरा परदेशी और कुणाल ठाकुर हैं। यह सीरीज 1 मई, 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।