फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Prakash Javadekar statement on salman khan show Bigg Boss 13 banned

बिग बॉस 13: शो पर प्रतिबंध लगाने को लेकर जावड़ेकर बोले- मंत्रालय देगा एक हफ्ते में रिपोर्ट

Sat, 12 Oct 2019 10:55 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 12 Oct 2019 10:55 PM IST
सार

  • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय एक हफ्ते में शो के कंटेंट से जुड़ी पूरी रिपोर्ट देगा
  • यूपी के भाजपा विधायक ने पत्र लिख शो के जरिए अश्लीलता फैलाने की शिकायत की थी
  • हिंदू संगठनों, राष्ट्रीय बजरंग दल और अन्य संगठन कर रहे हैं शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग
  • इस मांग की वजह है 'बिग बॉस 13' का बेड फ्रेंड फॉरेवर' कॉन्सेप्ट
  • सोशल मीडिया पर लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस कहकर शो बंद करने की आवाज उठा रहे हैं
  • #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहे हैं

विज्ञापन
Prakash Javadekar statement on salman khan show Bigg Boss 13 banned
प्रकाश जावड़ेकर - फोटो : PTI

विस्तार

छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस 13 पर प्रतिबंध लगाने वाले विवाद पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हमें एक हफ्ते में शो के कंटेंट से जुड़ी पूरी रिपोर्ट मिल जाएगी। जिससे साफ हो जाएगा कि शो में क्या दिखाया जा रहा है। गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक ने पत्र लिखकर सरकार से बिग बॉस के जरिए अश्लीलता फैलाए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी शो को बंद करने की आवाजें उठी थीं। 

विज्ञापन


हिंदू संगठनों और राष्ट्रीय बजरंग दल के अलावा कई और संगठन इस शो पर प्रतिबंध लगाने की लगातार मांग कर रहे हैं। इस मांग की वजह 'बिग बॉस 13' का बेड फ्रेंड फॉरेवर' कॉन्सेप्ट है। सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह विरोध अब सलमान खान के घर तक पहुंच गया है। अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार सलमान के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे करणी सेना के करीब 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले विरोध को देखते हुए सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। लेकिन इसके बावजूद ये मामला गिरफ्तारी तक पहुंच गया है। 
विज्ञापन


वहीं 'बिग बॉस 13' को लेकर देशभर में कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। यहां तक कि सलमान खान का पुतला भी फूंका जा चुका है। दरअसल, 'बेड फ्रेंड फॉरेवर कॉन्सेप्ट' की वजह से शो में लड़कियों को लड़कों के साथ बेड साझा करना था। इसी कॉन्सेप्ट की वजह से शो का प्रसारण बंद करने की मांग हो रही है। यहां तक कि अश्लीलता फैलाने का भी आरोप लगा। मामला बढ़ता देख मेकर्स ने कॉन्सेप्ट में बदलाव कर दिया लेकिन बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस' को बंद कराने की मांग उठी। ट्विटर पर हैशटैग ट्रेंड करने लगे। सोशल मीडिया पर लोग लव जेहाद फैलाता बिग बॉस, #Boycott_BigBoss और #UnsubscribeColoursTV जैसे हैशटैग को ट्रेंड कराने लगे। इन ट्वीट्स के जरिए लोग बिग बॉस में अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा रहे थे। 

पढ़ें: BB 13: पहने नॉमिनेशन में ये दो लड़कियां हो गईं घर से बाहर, नाम जानकर फैंस रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed