Lock Upp: मुनव्वर और अंजलि के रिश्ते पर बोलीं पूनम पांडे, ‘अपनी शादी छुपाकर 21 साल की लड़की से रोमांस कर रहा है’
लॉक अप में मुनव्वर के शादीशुदा और एक बच्चे के पिता होने की बात का हाल ही में खुलासा हुआ है। हालांकि फैंस शो में अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर को एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं। वहीं, अब दोनों के रिश्ते पर शो की कंटेस्टेंट पूनम पांडे ने बात की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रंगना रणौत के शो 'लॉक अप' में मुनव्वर फारूकी सबसे चर्चित सदस्य हैं। हाल ही में मुनव्वर के शादीशुदा और एक बच्चे के पिता होने की बात का खुलासा हुआ था। फैंस शो में मुनव्वर की अंजलि के साथ जोड़ी देखना काफी पसंद करते हैं। दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं और हाल ही में अंजलि ने ये बात भी मानी थी वह मुनव्वर को पसंद करती हैं। ऐसे में अब शो की कंटेस्टेंट पूनम पांडे दोनों के रिश्ते को लेकर बात करती नजर आईं।
दरअसल, शो का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें पूनम पांडे मुनव्वर और अंजलि को लेकर सायशा शिंदे से बात करती नजर आ रही हैं। पूनम का कहना है कि कोरोना महामारी के दौरान चार रील बनाकर अंजलि फेमस हो गई हैं। उसके लिए मेरी दोस्ती दिल से थी, लेकिन उसके जैसा दोस्त मेरे दुश्मनों को भी ना मिले।
वहीं, मुनव्वर के लिए वह ये कहती नजर आती हैं कि मुनव्वर हमेशा अंजलि को बचाता रहता है और अपनी शादी छुपाकर 21 साल की लड़की अंजलि से शो में रोमांस कर रहे हैं। साथ ही तुझे लटका (सायशा) के रखा है। इसके साथ ही वह अंजलि के बॉयफ्रेंड के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि इसका बॉयफ्रेंड है, फिर भी ये सब कर रही है। कम से कम में इतनी सस्ती तो नहीं हुई, जो अपने दोस्तों का इस्तेमाल करूं।
आपको बता दें कि 'लॉक अप' के जजमेंट डे पर कंगना ने मुनव्वर को एक फोटो दिखा कर पूछा था कि क्या वह इसे पहचानते हैं। फोटो में मुनव्वर एक महिला और बच्चे के साथ थे। इस पर मुनव्वर खुलकर बात तो नहीं करते, लेकिन इस बात की पुष्टि कर देते हैं कि वह उनकी पत्नी और बेटा है।