फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Phobias at the threshold of Double Trouble

आज बिग बॉस में होगा ये सब, सीन दर सीन अभी जानिए

Tue, 13 Oct 2015 08:14 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 08:14 PM IST
विज्ञापन
Phobias at the threshold of Double Trouble

बिग बॉस 9 के आज के शो में कुछ ये नजारा होगा। तज्दी सोना और जल्दी उठना आदमी के स्वास्थय और बुद्धि के अच्छा रहता है। ये मानना है बिग बॉस के प्रतिभागी अरविंद वेगड़ा का। इसीलिए वो जल्द सोने की वकालत करते हैं। लेकिन उनकी नींद ने घर के बाकी प्रतिभागियों की नींद उड़ा देती है। क्योंकि वे जबर्दस्त खर्राटे लेते हैं।

विज्ञापन


इससे परेशान अरविंद निश्चय करते हैं कि वह सारी रात घर में नहीं आएंगे। लेकिन यह देखकर घर के अन्य सदस्यों ने उन्हें वापस बुला लिया।

घड़ी में आठ बज गए हैं। नेपथ्य में 'बचके तू रहना' की ध्वनि प्रतिभागियों को आने वाले कठिन दिनों का अहसास कराती है। इसी बीच दिगांगना और रूपल प्रतिभागियों में एक टीम बनाने पर विचार विमर्श करती हैं, ताकि भविष्य में घर में साफ सफाई व अन्य चीजों को लेकर कोई परेशानी न आवे। इसी बीच अंकित गेरा ताना मारने के अंदाज में बात को बीच में काट देते हैं। लेकिन रूपल उनकी टिप्पणी को नजरअंदाज कर अपने काम को जारी रखती हैं।

विज्ञापन

बिग बॉस का पहला टास्क

Phobias at the threshold of Double Trouble

इसके बाद बिग बॉस दिन के पहले टास्क की घोषणा करते हैं। टास्क तरह-तरह के फोबिया से जुड़ा रहेगा। इसमें चुनी गई जोड़ी को दूसरी जोड़ी को चुनौती देनी होगी। पहली चुनौती स्वीकार करने वाली जोड़ी रूपल और दिगांगना की रही, उन्होंने प्रिंस और रोशेल की जोड़ी की चुनौती ओफालंफिया स्वीकारी। दूसरी चुनौती कीथ और मंदना ने ली, इसे अंकित और अरविंद ने दिया। चुनौती थी ग्लोबोफोबिया, यानि गुब्बारे का भय। तीसरी चुनौती ओबेसोफोबिया, यानि वसा बनने का भय।

इसे अमन और किश्वर ने स्वीकार की, यह चुनौती थी युविका और विकास ने। चौथी चुनौती थी पेलैडोफोबिया यानि कि गंजा बनने का भय लेकिन रिमी इससे लेने से मना कर दिया, सुशस भी उनके साथ कमरे से बाहर चले गए। इसके बाद बिग बॉस ने सभी जोड़ियों को प्रदर्शन के लिए मौका दिया। इसी दौरान बिग बॉस में साथ दाखिल हुए लवबर्ड सुयश और किश्वर बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद शादी कर लेने की योजना के बारे में खुलासा करते हैं। तभी रोश और कीथ का प्यार जागते हुए भी दिखाई देता है।

युविका-विकास में होगी तीखी बहस

Phobias at the threshold of Double Trouble

दिन का एक पहर बीतने के बाद युविका और विकास घरेलू कामों को लेकर चर्चा करते हुए दिखते हैं। इस दौरान सभी युविका को घरेलू कामों में सबसे कम भागीदारी के लिए निशाना बनाते हैं। बातचीत के दौरान लगता है कि इस बार की पहली लड़ाई युविका और विकास के बीच होने वाली है, लेकिन विकास अपना आपा खोने से खुद को बचाते हैं। इस बहस में कीथ और मंदना भी शामिल होना चाहते हैं। लेकिन विकास उन लोगों को किसी भी तरह की जानकारी देने से मना कर देते हैं।

इसके बाद रोशल देखती हैं कि कीथ मंदना के पीठ पर मालिश कर रहे हैं, जो मंदना को अच्छा नहीं लगता, वह मंदाना को समझाती हैं कि यहां उन्हें लाड़-प्यार नहीं मिलेगा। उन्हें खुद ही अपने काम करने होंगे। इसके बाद मंदना प्रिंस से भी पीठ पर मालिश कराते दिखाई देती हैं। बिग बॉस के घर का डबल ट्रबल फार्मूला यही दिखता है। यहां समझ नहीं आएगा कि कौन किससे प्यार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed