फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Pankaj Berry to play Tax Officer Role in Mere Sai Shraddha aur Saburi

'मेरे साईं: श्रद्धा और सबूरी' का हिस्सा बनना मेरा सौभाग्य’, बरसों से साईं भक्ति कर रहे पंकज बेरी

Wed, 30 Jun 2021 05:24 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 30 Jun 2021 05:24 PM IST
सार

  • टीवी जगत का जाना-माना नाम पंकज बेरी जल्द ही सोनी टीवी के शो 'मेरे साईं - श्रद्धा और सबुरी' में नजर आएंगे।
  • पंकज इस ट्रैक में चक्र नारायण नाम के एक बड़े आयकर अधिकारी का रोल निभाते दिखेंगे।

विज्ञापन
Pankaj Berry to play Tax Officer Role in Mere Sai Shraddha aur Saburi
पंकज बेरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

फिल्म और टेलीविजन जगत का जाना-माना चेहरा पंकज बेरी सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के 'मेरे साईं - श्रद्धा और सबुरी' के अगले अध्याय में एंट्री करने को तैयार हैं। पंकज इस ट्रैक में चक्र नारायण नाम के एक बड़े आयकर अधिकारी का रोल निभाएंगे, जो साईं बाबा की सीख में विश्वास नहीं रखता और दूसरी ओर बहुत-सी पारिवारिक समस्याओं का सामना कर रहा है। उसे साईं बाबा की पड़ताल करके सच्चाई का पता लगाने के निर्देश दिए जाते हैं। लेकिन जब उसे कुछ घटनाओं में साईं की दिव्यता के बारे में पता चलता है तो वो हतप्रभ रह जाता है और साईं से मुलाकात के बाद परिदृश्य बदलने लगता है।

विज्ञापन


इस रोल के बारे में बताते हुए पंकज बेरी कहते हैं, "मैं इस शो में आयकर अधिकारी का रोल निभा रहा हूं, जो साईं बाबा में विश्वास नहीं रखता, लेकिन जब वो उनको देखता है तो सबकुछ बदल जाता है। मेरे साईं के इस महत्वपूर्ण ट्रैक का हिस्सा बनकर मैं बेहद कृतज्ञ महसूस कर रहा हूं, जो ज्ञान प्रदान करता है। मैं और मेरा परिवार साईं बाबा के परम भक्त हैं और मैं वाकई ये मानता हूं कि 'मेरे साईं' शो में ऐसे विषय चुने जाते हैं, जो समाज के लिए जरूरी हैं।" अपने रोल के बारे में आगे बताते हुए पंकज बेरी कहते हैं, "हर ट्रैक एक सीख के साथ आता है और इस शो ने दर्शकों को सही मूल्य प्रदान किए हैं। इसमें हमेशा सीखने के लिए कुछ ना कुछ होता है।"
विज्ञापन


आने वाले ट्रैक में एक नवनियुक्त आयकर अधिकारी पर साईं का प्रभाव दिखाया जाएगा, जो उन पैसों की पड़ताल करने शिर्डी आता है, जो साईं अपने भक्तों में बांटते हैं। हालांकि कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं कि उसे साईं की दिव्यता पर विश्वास हो जाता है। यह एक्टर एक प्रभावी एंट्री करना चाहते हैं, क्योंकि अपने पिछले सभी किरदारों में उनकी शानदार अभिनय कुशलता की तारीफ हुई है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed