{"_id":"698d5596ab873bd5210a028c","slug":"nikki-tamboli-alerted-about-her-fake-account-says-it-could-be-a-scam-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली के नाम पर धोखाधड़ी, फैंस और करीबी लोगों को किया अलर्ट; कहा- यह एक स्कैम…","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 14 फेम निक्की तंबोली के नाम पर धोखाधड़ी, फैंस और करीबी लोगों को किया अलर्ट; कहा- यह एक स्कैम…
Thu, 12 Feb 2026 09:53 AM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 12 Feb 2026 09:53 AM IST
सार
Nikki Tamboli Alerted About Her Fake Account: बिग बॉस 14 के जरिए टीवी और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस निक्की तंबोली चर्चा में आईं। इन दिनों वह शो ‘द 50’ में नजर आ रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने नाम पर हो रहे एक स्कैम को लेकर करीबी लोगों और फैंस को सचेत किया है।
विज्ञापन
निक्की तंबोली
- फोटो : इंस्टाग्राम@nikki_tamboli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए फैंस, करीबी लोगों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सचेत किया है। उन्होंने बताया है कि कोई उनके नाम पर स्कैम करने की काेशिश कर रहा है। इस व्यक्ति के बारे में निक्की ने जानकारी भी सोशल मीडिया पर साझा की है। जानिए, निक्की ने अपनी पोस्ट में क्या लिखा?
विज्ञापन
निक्की तंबोली ने फेक नंबर का जिक्र किया
निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए एक नंबर और चैट शेयर की। जिसमें एक अनजान नंबर से उनके करीबी लोगों से कॉन्टैक्ट किया जा रहा है। इस पोस्ट के साथ निक्की लिखती हैं, ‘काेई मेरा नाम और तस्वीर इस्तेमाल करके फेक नंबर से लोगों को मैसेज कर रहा है। यह मैं नहीं हूं। प्लीज इस शख्स को अहमियत ना दें। रिप्लाई ना करें। यह स्कैम हो सकता है। कृपया इस नंबर को रिपोर्ट करें, ब्लॉक करें।’
विज्ञापन
'द 50' रियलिटी शो में नजर आईं निक्की तंबोली
हाल ही में शुरू हुए रियलिटी शो ‘द 50’ में निक्की तंबोली और उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल भी नजर आए। यह दोनों काफी समय से डेट कर रहे हैं। अरबाज पटेल को आखिरी बार शो 'राइज एंड फॉल' में देखा गया था। वहीं निक्की को शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में देखा गया था। इससे पहले वह 'बिग बॉस 14' का हिस्सा रह चुकी हैं।
हाल ही में शुरू हुए रियलिटी शो ‘द 50’ में निक्की तंबोली और उनके बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल भी नजर आए। यह दोनों काफी समय से डेट कर रहे हैं। अरबाज पटेल को आखिरी बार शो 'राइज एंड फॉल' में देखा गया था। वहीं निक्की को शो ‘सेलिब्रिटी मास्टर शेफ’ में देखा गया था। इससे पहले वह 'बिग बॉस 14' का हिस्सा रह चुकी हैं।