बिग बॉस में गर्मी बढ़ाने आईं यह बोल्ड लड़की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस' में हुई दो 'वाइल्ड कार्ड एंट्रीज़' के बाद एक और नया मोड़ आने जा रहा है, इसमें अब एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री से एक और लड़की की एंट्री होने जा रही है।वहीं इस बार के निष्कासन में सुशांत को घर से बाहर कर दिया गया है।
सुशांत के बाहर जाने के बाद यह पहला निष्कासन होगा जिसमें किसी पुरुष प्रतिभागी को बाहर किया गया है। नहीं तो अभी तक सिर्फ महिला प्रतिभागियों को ही घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया था।
सोनाली को नहीं लगा अच्छा
अब जब बिग बॉस के घर में लड़कियों की संख्या को व्यवस्थित करने के लिए नई एंट्रियां हो रही हैं, इसका घर के प्रतिभागियों पर भी कुछ ना कुछ असर दिखा रहा है। पहले हुई रैने और डिंपी की एंट्री से जहाँ बॉयज़ के चेहरों पर कुछ चमक सी नजर आई, वहीं सोनाली इस बात से चिड़ी हुई दिखी।
जिसके लिए सलमान ने सोनाली को टोकते हुए कहा भी था कि दोनों लड़कियों के आने से तुम असहज क्यों दिख रही हो। जिस पर सोनाली ने अपनी तरफ से ना-नुकुर कर के बात को टाल दिया था। वहीं इस बार पहले शो की विजेता रहे गौहर खान की बहन निगार खान की घर में एंट्री से क्या होता है ये तो बाद में ही पता चलेगा।