फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Nidhi Bhanushali breaks silence on her relationship with Bhavya Gandhi

Nidhi Bhanushali: क्या भव्य गांधी उर्फ ‘टप्पू’ को डेट कर रही हैं निधि भानुशाली? इंटरव्यू में बताई सच्चाई

Sat, 25 Dec 2021 05:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 25 Dec 2021 05:45 PM IST
सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'सोनू' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस निधि भानुशाली ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने भव्य गांधी संग अपने रिश्ते का सच बताया है।

विज्ञापन
Nidhi Bhanushali breaks silence on her relationship with Bhavya Gandhi
निधि भानुशाली, भव्य गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी का कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल के कलाकार दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। खास बात ये है कि इन सालों में इस टीवी सीरियल से कई कलाकार जुड़े हैं, जिसमें निधि भानुशाली और भव्य गांधी का नाम भी शामिल है। निधि शो में 'सोनू' का किरदार निभाती थीं और उनके साथ 'टप्पू' के किरदार में भव्य गांधी नजर आते थे। दोनों ही सीरियल छोड़ चुके हैं लेकिन दोनों ही डेटिंग की खबरें आज भी छाई रहती हैं। वहीं, अब निधि भानुशाली ने भव्य गांधी संग अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

 
हाल ही में, निधि भानुशाली ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने भव्य गांधी संग अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि उनकी और भव्य की काफी समय से बात नहीं हुई है। निधि ने कहा, ‘हम दोनों अपने-अपने रास्ते पर निकल चुके हैं लेकिन मैं इस बात के लिए काफी खुश हूं कि मैं और भव्य करीब आए और हम दोनों ने साथ में काम किया। हम दोनों हमेशा से काफी अच्छे दोस्ते रहे थे लेकिन हम कभी भी रिलेशनशिप में नहीं आए थे।
विज्ञापन

 
निधि भानुशाली का नाम उनके दोस्त ऋषि अरोड़ा के साथ भी जोड़ा जाता है। ऐसे में अभिनेत्री से उनके बारे में भी सवाल किया गया। इस पर निधि ने कहा, ‘वो सिर्फ मेरा दोस्त, बेस्टफ्रेंड और वर्क पार्टनर है। कुछ समय पहले ही मैं उसके साथ एक रोड ट्रिप पर गई थी। वो जब यूएस से आया था तब वह घूमना चाहता था और मुझे भी घूमना पसंद है। हम टेंट में रहे थे। रफ-एंड-टफ रोड ट्रिप हम दोनों को ही पसंद हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें कि निधि भानुशाली को 'सोनू' के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया था लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई की वजह से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो को अलविदा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed