फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   mukesh khanna the shaktimaan has quit his post from CFSI

मोदी सरकार से नाराज हुए टीवी के 'शक्तिमान', इस्तीफा देकर कहा- बच्चों के साथ अच्छा नहीं हुआ

Sun, 04 Feb 2018 07:42 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Feb 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
mukesh khanna the shaktimaan has quit his post from CFSI

मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से नाराजगी के चलते भारतीय बाल फिल्म सोसाइटी (CFSI) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनका तीन वर्षीय कार्यकाल इस साल अप्रैल में खत्म होने वाला था लेकिन उससे दो महीने पहले ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल मुकेश खन्ना ने मंत्रालय पर प्रर्याप्त फंड न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है धन की कमी और दिलचस्पी न दिखाने के कारण CFSI की स्थिति खराब हो गई है। ऐसे में उनका पद पर बने रहना शोभनीय नहीं लगता।टीवी के दो मशहूर सीरियल 'महाभारत' और 'शक्तिमान' में अपने शानदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले मुकेश खन्ना ने बताया है- 'मैंने मंत्रालय से फंड की मांग की थी लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इसके चलते विरोध में मैंने अपना इस्तीफा ही भेज दिया।' हालांकि उन्होंने खुद को काम के प्रति खासा उत्साही बताया। 

विज्ञापन

mukesh khanna the shaktimaan has quit his post from CFSI

खन्ना ने मंत्रालय पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब से वह सीएफएसआई से जुड़े तब से अधिकतर फिल्में ऐसी हैं जिन्हें उनमें काम करने वाले बच्चों ने ही नहीं देखा है। ये फिल्में सिर्फ फेस्टिवलों में दिखाई जाती हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस डिविजन का मतलब ही क्या रह जाता है? आज बच्चे सिर्फ टीवी पर आने वाले दूसरे सीरियल देखते हैं। हम उन्हें अच्छा कंटेंट क्यों नहीं दे सकते? मुकेश खन्ना ने आगे कहा, 'बच्चों के लिए अच्छी फिल्में बनाना मेरा लक्ष्य था लेकिन फंड की कमी और मंत्रालय की रुचि के न चलते ऐसा नहीं हो सका। मैं बच्चों को अच्छा कंटेंट मुहैया कराने में नाकाम रहा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed