फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   most watched serial of the week

जानिए, किस हीरोइन के सीरियल ने बटोरे सबसे ज्यादा दर्शक

Wed, 02 Dec 2015 06:04 PM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 06:04 PM IST
विज्ञापन
most watched serial of the week

आइये जानते हैं पिछले हफ्ते चैनल्स और डेली शोज ने कैसा प्रदर्शन किया। सबसे पहले चैनल्स की बात करें, तो वह दिन ज्यादा दूर नहीं जब जी अनमोल एक नंबर पर अपना झंडा लहराएगा।

विज्ञापन


फिलहाल पिछले हफ्ते एक नंबर पर रहा स्टार प्लस, दूसरे पर जी अनमोल और तीसरे पर कलर्स। अनमोल की कामयाबी साबित करती है कि दर्शक आज भी पुराने शो देखना पसंद करते हैं। पिछले हफ्ते डेली शोज के नंबर्स में कुछ ज्यादा हेरफेर नहीं हुआ।
विज्ञापन


डेली शोज में सबसे ऊपर रहा 'साथिया साथ निभाना'। पिछले हफ्ते साथिया में दिखाया कि मोदी परिवार घर पर सुख शांति के लिए पूजा-पाठ कर रहा है और दूसरी तरफ गोपी अपने कान्हा के सामने रोती है यह बोलकर कि घर पर जो भी अनिष्ट हो रहा है, उसकी जिम्मेदार गोपी है और कोई नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर रहीं प्रज्ञा

most watched serial of the week

दूसरे स्थान पर रहा 'कुमकुम भाग्य'। प्रज्ञा उस आदमी से मिलती है जिसने उसे रावण दहन के वक्त मारने की कोशिश की थी लेकिन क्या वह जान पाएगी कौन था इस साजिश के पीछे। इसके लिए दर्शकों को आगे देखना होगा।

कहीं न कहीं कुमकुम भाग्य की कहानी प्रज्ञा और अभी से हटकर कुछ और ही दिशा में चली गई है।

इशिका के देवर-देवरानी ने हासिल कराया तीसरा स्थान

most watched serial of the week

तीसरे स्थान पर रहा 'यह है मोहब्बतें'। रोमी और सारिका के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है और इस बात से घर में सब लोग परेशान हैं। रियलिटी शोज में फिलहाल बिग बॉस ही चल रहा है, इसलिए ये शो बिना किसी टक्कर के एक नंबर पर रहा।

शो में कीथ सिकेरा वापस आ गए हैं। उम्मीद है कुछ नया होगा और दर्शक भी खुश होंगे। नए शोज में सिया के राम को दर्शकों ने पसंद किया है और शो को अच्छे फीडबैक मिले हैं। यह शो रामायण पर आधारित है लेकिन सीता के दृष्टिकोण से है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed