{"_id":"dfe7d8f2b9f0c1c6c5b546982b012a8d","slug":"mohit-raina-is-became-famous","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग छू रहे हैं मोहित रैना के पांव ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
लोग छू रहे हैं मोहित रैना के पांव
अमर उजाला,मुंबई
Updated Wed, 30 Oct 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारावाहिक देवों के देव महादेव में भगवान शंकर का किरदार निभा रहे मोहित रैना को अपार ख्याति मिली है। उनके फैन्स की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है।
विज्ञापन
मोहित अपनी इस सफलता से काफी खुश भी हैं। लेकिन उन्हें तब बड़ी दिक्कत हो जाती है, जब कई बुजुर्ग उनके पांव छूना शुरू कर देते हैं।
वे बहुत कोशिश करते हैं कि उन्हें इस तरह की स्थितियों का सामना न करना पड़े, लेकिन अक्सर ही उनके फैंस उन्हें मजबूर कर देते हैं।
गौरतलब है कि मोहित रैना को अपने इस धारावाहिक के लिए अठारह घंटे देने पड़ रहे हैं। कहने की जरूरत नहीं है कि उन्हें अधिकतम समय धारावाहिक के सेट पर ही बिताना पड़ता है।
विज्ञापन
मोहित को फिल्मों के ऑफर तो मिल रहे हैं, लेकिन वे उनके मनमाफिक नहीं हैं। हालांकि उनका कहना है कि छोटा परदा बस नाम का ही छोटा है। यह एक्टर्स को नाम और दाम दोनों ही भरपूर दे रहा है।
विज्ञापन