{"_id":"5d7342c6-aa51-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"mms-tremors-hit-mona-and-vidyut-s-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत-मोना के रिश्ते में दरार, MMS है वजह?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
विद्युत-मोना के रिश्ते में दरार, MMS है वजह?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 21 Apr 2013 01:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह के एमएमएस स्कैंडल की वजह से विद्युत जामवाल और मोना सिंह के रिश्ते में दरार आ गयी है।
विज्ञापन
इन दिनों विद्युत मोना को नजरअंदाज करने लगे हैं। इस बात का सबूत यह है कि हाल ही में विद्युत की फिल्म कमांडो रिलीज हुई। वहां प्रीमियर पर भी विद्युत के साथ मोना मौजूद नहीं थी।
जबकि विद्युत और मोना आमतौर पर कई बार पब्लिक अपीयरेंस देते रहे हैं।
विद्युत और मोना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की भी सोच रहे थे। लेकिन इस स्कैंडल की वजह से दोनों के रिश्ते में खटास आ गयी है।
हालांकि विद्युत और मोना के एक कॉमन फ्रेंड का कहना है कि, 'यह सच है कि विद्युत और मोना परेशान हैं और इस स्कैंडल की वजह से दोनों की जिंदगी प्रभावित हुई है। लेकिन विद्युत ने मोना को नहीं छोड़ा है। विद्युत एक अच्छे आदमी हैं और वे इस बात से वाकिफ हैं कि मोना के साथ जो हो रहा है, वह गलत है। इसलिए वे मोना का साथ दे रहे हैं।'
विज्ञापन
उनके ही करीबी दोस्तों का कहना है कि फिलहाल मोना पब्लिक प्लेस या मीडिया के सामने बार-बार इसलिए नहीं आना चाह रही क्योंकि वह जानती हैं कि उनसे सिर्फ एक ही सवाल पूछा जायेगा। अब किस बात में कितनी सच्चाई है। यह तो आनेवाला समय ही बतायेगा।
विज्ञापन