फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Mehndi hai rachne waali show few artistes and crew members tested positive for covid 19

कोरोना का कहर: ‘मेहंदी है रचने वाली' शो के कई आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव

Sat, 20 Mar 2021 10:44 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 20 Mar 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Mehndi hai rachne waali show few artistes and crew members tested positive for covid 19
मेहंदी है रचने वाली - फोटो : सीरियल

टीवी सीरियल मेहंदी है रचने वाली के कई आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। किसी शो के सेट पर सबसे ज्यादा कोरोना केस मिलने का यह मामला सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक सीरियल की शूटिंग बुधवार और गुरुवार को रोक दी गई। सीरियल के मुख्य कलाकारों और अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

विज्ञापन

निर्माता संदीप सिकंद ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि 'टीवी शो मेहंदी है रचने वाली के कुछ आर्टिस्ट और क्रू मेंबर्स का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन सभी को चिकित्सा सहायता दी गई है और वे क्वारंटीन में हैं। कोल्हापुर नगर निगम को सूचित किया गया है और नियमों के तहत सेट को स्टरलाइज्ड किया गया है। हम पूरी टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं क्योंकि उनका स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है। हम सुरक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता के साथ खड़े हैं और यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिकारियों द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन किया जा रहा है।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

शो एक महीने पहले शुरू किया गया था। यह तेलुगु शो गोरिंकतु पर आधारित है। इसमें शिवांगी खेडकर और साईं केतव राव मुख्य भूमिकाओं में हैं।
 
बता दें कि टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मयूर वकानी और मंदार चंदवाकर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बीते दिनों बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed