फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Maniesh Paul wishes wife Sanyukta Paul happy birthday share beautiful photos and wrote lovely note

मनीष पॉल ने पत्नी संयुक्ता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'तुम्हारी वजह से मेरा जीवन खूबसूरत खुशियों...'

Tue, 24 Feb 2026 05:47 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 24 Feb 2026 05:47 PM IST
सार

Maniesh Paul Wife Sanyukta Happy Birthday: अभिनेता और टेलीविजन होस्ट मनीष पॉल की पत्नी संयुक्ता पॉल का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर मनीष ने पत्नी के लिए एक भावुक संदेश लिखा है।

विज्ञापन
Maniesh Paul wishes wife Sanyukta Paul happy birthday share beautiful photos and wrote lovely note
मनीष पॉल और उनकी पत्नी संयुक्ता - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी होस्ट और अभिनेता मनीष पॉल ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी पत्नी संयुक्ता पॉल के जन्मदिन पर कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ मनीष ने पत्नी के लिए एक प्यारा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने पत्नी के लिए अपना प्यारा और सम्मान जाहिर किया है।

विज्ञापन

मनीष ने पत्नी के लिए लिखा प्यारा मैसेज
मनीष ने इंस्टाग्रम पर अपनी और पत्नी संयुक्ता की कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं उस प्यारी लड़की को, जो हर चीज को खूबसूरत बना देती है। क्योंकि वो अंदर से भी और बाहर से भी बहुत सुंदर है। 

View this post on Instagram

A post shared by Maniesh Paul (@manieshpaul)


विज्ञापन
विज्ञापन

मनीष ने किया पत्नी का शुक्रिया
मनीष ने आगे लिखा, 'जो हमेशा सबके लिए साथ रहती है। जिसकी वजह से मैं कह सकता हूं कि मेरी जिंदगी खूबसूरत और खुशियों से भरी है। लव यू। हर एक चीज के लिए बहुत-बहुत थैंक्यू और जब मैं कहता हूं हर चीज, तो सच में हर चीज के लिए।'

विज्ञापन

सेलेब्स और फैंस ने दी शुभकामनाएं
मनीष की पत्नी संयुक्ता के जन्मदिन पर कई सेलेब्स और फैंस ने जन्मदिन की बधाई दी है। शमा सिकंदर, रोशनी चोपड़ा और ईशा गुप्ता ने लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं', अभिनेता गजराज राव ने लिखा, 'श्रीमती पॉल को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं', मौनी रॉय ने लिखा, 'सैम को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं', वहीं कई फैंस ने संयुक्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

मनीष पॉल और संयुक्ता के बारे में
मनीष पॉल और संयुक्ता की शादी 29 जनवरी 2007 को हुई थी। यह एक बंगाली पारंपरिक विवाह था। दोनों स्कूल के समय से एक-दूसरे को जानते थे और लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद शादी के बंधन में बंधे।

यह भी पढ़ें: मनीषा कोइराला ने दी संजय लीला भंसाली को जन्मदिन की शुभकामनाएं, लिखा- 'स्नेह, प्रशंसा और सम्मान के साथ...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed