अभिषेक के बेघर होने के बाद अशनूर को मिला नया दोस्त; इस प्रतिभागी के साथ करती दिखीं जिंदगी और प्यार की बातें
Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में रविवार को दो प्रतिभागियों को घर से बेघर होते देखा गया। नीलम गिरी और अभिषेक बजाज का एविक्शन हुआ। अभिषेक की दोस्ती अशनूर कौर से काफी मजबूत थी। अब जब अभिषेक घर से चले गए हैं तो अशनूर की दोस्ती इस प्रतिभागी के साथ बढ़ती देखी जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते रविवार 'बिग बॉस 19' का 'वीकएंड का वार' एपिसोड काफी खास रहा। इसमें 'दे दे प्यार दे 2' की कास्ट पहुंची थी। प्रतिभागियों ने भरपूर मस्ती की, मगर फिर एक इमोशनल मूमेंट आया। एक साथ दो प्रतिभागी घर से एविक्ट हुए। नीलम गिरी और अभिषेक बजाज को विदा किया गया। शो में अपने पक्के दोस्त अभिषेक के एविक्शन पर अशनूर फूट-फूटकर रोईं। हालांकि, अब उनकी दोस्ती मालती चाहर से बढ़ती दिख रही है।
मालती चाहर बनेंगी अशनूर की नई दोस्त?
'बिग बॉस 19' का प्रोमो जियो हॉटस्टार पर जारी किया गया है। इसमें मालती और अशनूर कौर आपस में बातचीत करती दिख रही हैं। दोनों किचन में काम करते हुए एक-दूसरे के साथ काफी गहरे राज साझा कर रही हैं। प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा है, 'मालती और अशनूर में हुई एक गहरी बात, क्या ये है एक नई दोस्ती की शुरुआत'?
दिलजीत नहीं दिव्य कुमार ने गाया था ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का यह गाना, इसलिए हुए रिप्लेस; सिंगर का बड़ा खुलासा
अपने बुरे अतीत पर बात करती दिखीं मालती
मालती चाहर कहती दिख रही हैं, 'मैं इधर की उधर नहीं करती। नॉर्मल चीजें बोल सकती हूं, लेकिन बाकी चीजें नहीं। मुझे याद कहां रहता है कि किसने क्या बोला, जो मैं इधर की उधर करूंगी। ये मेरे नेचर में भी नहीं है।' इस पर अशनूर कहती हैं, 'गुड'। मालती कहती हैं, 'मैं अलग तरीके से ऑब्जर्व करती हूं लोगों को। आधी दुनिया बोलती है मैं प्यार करता हूं, हकीकत है कि कोई किसी से प्यार नहीं करता'। इस पर अशनूर पूछती हैं, 'हार्श पास्ट?' मालती कहती हैं, 'सबकुछ हार्श बेबी'। इस पर अशनूर कौर समझाती हैं, 'जिंदगी तब भी बहुत खूबसूरत है यार। ठीक है बुरे अनुभव होते हैं, लेकिन अच्छी चीजें भी होती हैं'।