{"_id":"f0e7c884827c6321222a10eee0fb229e","slug":"maid-in-india-off-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुटकी की छुट्टी करेंगे हनी सिंह","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
चुटकी की छुट्टी करेंगे हनी सिंह
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 29 Mar 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार प्लस पर बड़े ताम-झाम के साथ शुरु हुए धारावाहिक मैड इन इंडिया की छुट्टी करने को हनी सिंह तैयार हो चुके हैं। शो के न चलने से इस शो को रिप्लेस किए जाने की खबरें हैं।
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी नाइट्स विद कपिल छोड़ अपने लोकप्रिय किरदार गुत्थी को भुनाने के लिए स्टार प्लस के कॉमेडी शो मैड इन इंडिया में चुटकी बन कर एंट्री की थी। उनका साथ मनीषा पॉल ने दिया।
विज्ञापन
लेकिन पहले ही एपीसोड से यह शो दर्शकों की कसौटी पर खरा नहीं उतरा। कुछ सेलिब्रिटीज को भी सैट पर लाया गया पर बात नहीं बनी।
बताया जा रहा है कि शो की टीआरपी बेहद डाउन है। जिसके चलते स्टार प्लस पर अब एक नया रिएलिटी शो लाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबित यह शो मैड इन इंडिया को रिप्लेस करेगा।
विज्ञापन
नए शो की विशेषता रहेगी कि इसमें सबके चहेते बने हुए हनी सिंह जज होंगे। अब स्टार प्लस पर यह घोषणा कब की जाती है ये देखना होगा।