फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Maamla Legal hai season 2 trailer released ravi kishan kusha kapila nirahua on netflix

'धमाकेदार एंट्रेंस होगा..', रिलीज हुआ ‘मामला लीगल है 2’ का ट्रेलर; कुशा कपिला से लेकर निरहुआ तक ने मारी एंट्री

Wed, 11 Mar 2026 06:58 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 11 Mar 2026 06:58 PM IST
सार

Maamla Legal Hai Season 2 Trailer Released: रवि किशन की अदाकारी वाली सीरीज 'मामला लीगल है 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कुशा कपिला और निरहुआ नए कलाकार के तौर पर नजर आए हैं।

विज्ञापन
Maamla Legal hai season 2 trailer released ravi kishan kusha kapila nirahua on netflix
मामला लीगल है 2 - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

मशहूर कोर्टरूम कॉमेडी वेब सीरीज 'मामला लीगल है 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर काफी धमाकेदार है। रवि किशन इसमें वीडी त्यागी के रूप में वापसी कर रहे हैं। वह जज की भूमिका में नजर आ रहे हैं। नए सीजन में  कुशा कपिला और निरहुआ नजर आएंगे। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या खास है?
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

ट्रेलर में क्या है?
2 मिनट 32 सेकंड के ट्रेलर में दिखाया गया है कि रवि किशन जज बनने वाले हैं। इस बात से उनके साथी खुश होते हैं। हालांकि आगे का रास्ता उनके लिए मुश्किल होने वाला है। रवि किशन जब जज बन जाते हैं, तो उनके सामने कई हैरान करने वाले केस आते हैं। इसके बाद कोर्ट में कई अजीब चीजें होती हैं। आखिर में जब रवि किशन एक फैसला करने वाले होते हैं, तो उन्हें बताया जाता है कि वह अभी जज नहीं बने हैं।

Maamla Legal hai season 2 trailer released ravi kishan kusha kapila nirahua on netflix
मामला लीगल है 2 - फोटो : यूट्यूब
कब स्ट्रीम होगी सीरीज?
'मामला लीगल है 2' के ट्रेलर में कुशा कपिला और निरहुआ नजर आए हैं। इसमें इन दो कलाकारों के अलावा रवि किशन, निधि बिष्ट, नायला ग्रेवाल, अनंत वी जोशी, अंजुम बत्रा, विजयंत कोहली और राजेंद्र गुप्ता भी हैं। इसके निर्देशक राहुल पांडे हैं। सीरीज को पोशम पा पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसे 3 अप्रैल को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर किया जाएगा।

Maamla Legal hai season 2 trailer released ravi kishan kusha kapila nirahua on netflix
मामला लीगल है 2 - फोटो : यूट्यूब
पहली सीरीज पर मिला अच्छा रिस्पॉन्स
सीरीज का पहला सीजन साल 2024 में रिलीज हुआ था। कॉमेडी और कोर्टरूम ड्रामा ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके बाद फैंस इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे। ‘मामला लीगल है’ में कई केस असल जिंदगी से प्रेरित दिखाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed