{"_id":"e7654ca92cd02cc1d3dd09317bda1034","slug":"loss-of-rs-20-cr-due-to-fire-on-the-sets-kapil-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे बीस करोड़ रूपए हुए खाकः कपिल शर्मा","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
मेरे बीस करोड़ रूपए हुए खाकः कपिल शर्मा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 Sep 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
मुंबई के गोरेगांव स्थित फिल्म सिटी में कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल' के सेट पर आग 25 सितंबर को आग लग गई, जिससे सेट को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां आग पर काबू पा सकीं। खबरें आ रहीं थी कि सैट पर कोई घायल तो नहीं हुआ है पर सैट को काफी आर्थिक नुकसान हो गया है। अब शो से जुड़े कपिल शर्मा ने बताया है कि सैट को 20 करोड़ का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
काफी कीमती चीजें जलकर खाक हो गईं। सैट को भव्यता से सजाया गया था जिस पर 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के शो शूट किए जाते थे। सैट पर कई नामी-गिरामी कलाकारों का आना-जाना भी लगा रहता है।
विज्ञापन
शो को दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है। ऐसे में इतने बड़े नुकसान से शो से जुड़े लोगों के साथ-साथ उसके दर्शकों को काफी मायूसी हुई है।
बताया जा रहा है कि शो के कुछ एपीसोड के प्रसारण पर भी इस आग के नुकसान का प्रभाव पड़ सकता है।