फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   late actor siddhaanth veer surryavanshi wife alesia share a heart touching note calls him an angel

Alesia Raut: सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की पत्नी ने साझा की पोस्ट, अभिनेता को याद कर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Sun, 13 Nov 2022 09:46 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 13 Nov 2022 09:46 PM IST
सार

दिवंगत अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की पत्नी एलेसिया ने आज अभिनेता को याद करते हुए एक पोस्ट साझा की है और साथ ही दिल छू लेने वाला नोट भी शेयर किया है।

विज्ञापन
late actor siddhaanth veer surryavanshi wife alesia share a heart touching note calls him an angel
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी, पत्नी एलेसिया - फोटो : insta

विस्तार

टीवी के जाने-माने अभिनेता और मॉडल रहे सिद्धांत सूर्यवंशी का हाल ही में अचानक निधन हो गया था। इस खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। आज उनकी पत्नी एलेसिया राउत ने अभिनेता को याद करते हुए उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों को मुस्कुराते हुए सेल्फी लेते देखा जा सकता है। यह उनकी साथ में पहली तस्वीर है। इसी के साथ एलेसिया राउत दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

 

Black Panther 2 Box Office Collection: 'ब्लैक पैंथर 2' को इतवार की छुट्टी का मिला फायदा? इतनी हुई कमाई

विज्ञापन

लिखा दिल छू लेने वाला नोट
सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की पत्नी एलेसिया ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा- "आई लव यू और सिद्धांत मैं तुमसे हमेशा प्यार करती रहूंगी जब तक जिंदा हूं। 24 फरवरी 2017 हमारी पहली तस्वीर, इस दिन के बाद से आप हमेशा मुझे मुस्कुराते हुए, जिंदगी से प्यार करते हुए, लाइफ को एंजॉय करते हुए और नई चीजों को ट्राई करते हुए और साथ ही मुझे मेरी लिमिट्स से आगे बढ़ते हुए देखना चाहते थे"।
 

Yashoda Box Office Collection: सामंथा की 'यशोदा' को नहीं मिला रविवार का फायदा, तीसरे दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

एलेसिया ने आगे लिखा- "आप हमेशा खाना बनाते और मुझे समय पर खाना खाने की याद दिलाते रहते थे लेकिन अब...आप एक मात्र ऐसे शख्स थे जिन्होंने बिना किसी डर के मेरा हाथ थाम लिया और हमेशा मेरे लिए खड़े रहने के लिए तैयार रहे, मैं तुम्हारे लिए एक बच्ची बन गई। जो हमेशा आपका ध्यान खींचने के लिए तरसती है। आपकी मुस्कान, आपकी आंखों में सभी के लिए प्यार, देखभाल करने वाला स्वभाव मुझे हमेशा याद रहेगा"
 

RRR 2: फैंस के लिए खुशखबरी! 'आरआरआर' का बनेगा सीक्वल, निर्देशक राजामौली ने की पुष्टि

विज्ञापन

एलेसिया सिद्धांत को याद करते हुए अपनी पोस्ट में आगे लिखती हैं, "प्यारा बेटा, प्यारा भाई, अपने बच्चों को प्यार करने वाले पिता, प्यार करने वाला पति, प्यार करने वाला दोस्त...मुझे पता है कि आप एक फरिश्ता बनकर हमेशा मेरा मार्गदर्शन करते रहगें। आप एक खुश और शांतिपूर्ण जगह पर हैं"। मैं हमेशा प्यार करती रहूंगी जैसा कि आपने मुझे प्यार का सही मतलब दिखाया। गौरतलब है कि सिद्धांत और एलेसिया ने साल 2017 में शादी की थी और उनकी एक बेटी और बेटा भी है। 
 

Amrapali Dubey-Nirahua: निरहुआ के साथ शादी के बंधन में बंधी आम्रपाली दुबे! मंडप में हंसी-ठिठोली करती आईं नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed