फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Kushal Tandon Share Social Media Post Says A Fan Entered In His House

Kushal Tandon: कुशल टंडन के घर में घुसा फैन, पोस्ट कर अभिनेता ने चाहने वालों को दी जरूरी सलाह

Sat, 12 Jul 2025 11:20 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 12 Jul 2025 11:20 PM IST
सार

टीवी एक्टर कुशल टंडन ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट करके जानकारी दी है कि उनके घर में अचानक एक फैन घुस गया। इस बात से वह काफी नाराज है। इस बात से भड़के हुए कुशल टंडन ने सोशल मीडिया पर फैस को एक जरूरी सलाह दी है। 

विज्ञापन
Kushal Tandon Share Social Media Post Says A Fan Entered In His House
कुशल टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम@therealkushaltandon

विस्तार

कुशल टंडन टीवी सीरियल की दुनिया का जाना-माना नाम हैं। हाल ही में इस एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि उनकी गैर मौजूदी में घर में एक फैन घुस गया। इस हरकत से एक्टर काफी गुस्से में हैं। फैंस के प्यार को वह समझते हैं, मगर घर में घुसने वाली बात से वह दुखी हो गए। इसके पीछे की वजह भी वह अपनी पोस्ट में साझा करते हैं। 

विज्ञापन

अपनों की सुरक्षा को लेकर चिंता 
कुशल टंडन ने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट की। इसमें वह लिखते हैं, ‘आज कुछ ऐसा हुआ है, जिसके बारे में मैं बात करना चाहता हूं। मैं जब घर से बाहर था तो एक फैन बिना परमिशन के घर में घुस गया। मैं साफ कर दूं कि यह बिल्कुल भी सही बात नहीं है। मेरे पैरेंट्स साथ में रहते हैं, उनकी सुरक्षा और शांति मेरे लिए सब चीजों से ऊपर है।’  

विज्ञापन




फैंस को प्राइवेसी की रेस्पेक्ट करने को कहा 
आगे कुशल टंडन कहते हैं, ‘मैं आपका प्यार समझता हूं। आपके सपोर्ट के लिए शुक्रगुजार हूं। मगर पर्सनल बाउंड्री क्रास करना सही नहीं है। मेरे प्राइवेसी की रेस्पेक्ट कीजिए। खासकर जब मैं अपने परिवार के साथ रह रहा हूं। बस आप अपना प्यार दीजिए लेकिन म्युचुअल रेस्पेक्ट भी जरूरी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Kushal Tandon: 13 साल छोटी एक्ट्रेस के प्यार में पड़े कुशाल टंडन, ब्रेकअप का किया एलान, फिर डिलीट की पोस्ट 
 
चर्चा में शिवांगी जोशी से ब्रेकअप
कुशल टंडन की पर्सनल लाइफ की ही बात करें तो इन दिनों शिवांगी जोशी के साथ उनके ब्रेकअप की अफवाहें भी सामने आ रही हैं। हाल ही में एक्टर ने एक पोस्ट किया था, जिसमें ब्रेकअप से जुड़ी बात लिखी थी। फिर इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। इन दिनों शिवांगी और कुशल टंडन को साथ भी नहीं देखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed