फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Khatron Ke Khiladi Will Telecast on Last Week of February As Bigg Boss 13 Will not Extended

खतरों के खिलाड़ी का पहला एपीसोड फरवरी के आखिरी सप्ताहांत पर, नहीं बढ़ेगा बिग बॉस का समय

Thu, 23 Jan 2020 02:33 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 23 Jan 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi Will Telecast on Last Week of February As Bigg Boss 13 Will not Extended
रोहित शेट्टी - फोटो : Social Media
अमर उजाला की खबर पर मुहर लगाते हुए मनोरंजन चैनल कलर्स ने इस सीजन के अपने सबसे महात्वकांक्षी शो खतरों के खिलाड़ी की तारीख का ऐलान कर दिया है। इस रियलिटी शो का ट्रेलर पहले से ही चर्चा में है। अब चैनल ने बताया है कि इस शो का प्रसारण फरवरी महीने के आखिरी सप्ताहांत से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


खतरों के खिलाड़ी के 10वें सीजन की शूटिंग बुल्गारिया की खूबसूरत जगहों पर हुई है। इस बार शो में करण पटेल, धर्मेश, शिविन नारंग, बलराज, करिश्मा तन्ना, अदा खान, अमृता खानवलकर, रानी चटर्जी, आरजे मलिष्का और तेजस्वी प्रकाश जैसे मशहूर सितारे शो के होस्ट रोहित शेट्टी के निर्देश पर हैरतअंगेज करतब करते दिखाई देंगे। इस बार के शो की थीम है डर की यूनीवर्सिटी और शो के दौरान रोहित शेट्टी इन कलाकारों को जान खतरे में डाल देने वाले स्टंट्स के लिए प्रेरित और प्रशिक्षित करते नजर आने वाले हैं। शो की तारीख का ऐलान होने के साथ ही ये तय हो गया है कि कलर्स का पहले से चल रहा शो बिग बॉस अपने तय शेड्यूल यानी फरवरी के दूसरे हफ्ते में खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed