{"_id":"5d42abd28ebc3e6cfe43c192","slug":"khatron-ke-khiladi-season-10-shooting-start-in-bulgaria-before-bigg-boss","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस से पहले ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की हुई शुरुआत, शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट्स रवाना हुए","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस से पहले ही खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 की हुई शुरुआत, शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट्स रवाना हुए
Thu, 01 Aug 2019 04:04 PM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 01 Aug 2019 04:04 PM IST
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi Season 10
- फोटो : social media
सबसे सफल टीवी रियेलिटी शोज में से एक खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन्स का इंतजार दर्शकों को काफी रहता है। हर साल नए सीजन व नए कंटेस्टेंट्स के साथ यह शो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी करता है। इसी लिए 9 सफल सीजन के बाद अब इसके 10वें सीजन की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। हर बार की तरह इस बार भी सेलेब्स जबरदस्त एक्शन और स्टंट करके सभी को चौंकाने के लिए तैयार हैं। पिछले 4 सीजन होस्ट कर चुके रोहित शेट्टी इस बार भी नए सीजन को होस्ट करते नज़र आएंगे।
पिछली बार के खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 की शूटिंग अरजेंटीना में हुई थी, इस बार 10वें सीजन की शूटिंग बुल्गारिया में होगी। इसी नए सीजन के सभी नए कंटेस्टेंट्स भी शूटिंग के लिए बुल्गारिया रवाना हो चुके हैं। इस नए सीजन का ब्रॉडकास्ट अगले साल जनवरी में होगा। नए सीजन के नए कंटेस्टेंट्स भी चुने जा चुके हैं। ये नए कंटेस्टेंट्स अदा खान, करिश्मा तन्ना, शिविन नारंग, करण पटेल, बलराज सयाल, मलिष्का, रानी चटर्जी, धर्मेश येलंदे, अमृता खानविलकर और तेजस्वी प्रकाश हैं।
हर साल बिग बॉस के बाद आने वाले इस रियेलिटी शो की टी आरपी हरदम हाई रहती है। पिछली बार भी दर्शकों ने इसको बड़े चाव से देखा था। पिछली बार शो के विनर पुनीत पाठक रहे थे वहीं आदित्य नारायण रनरअप रहे थे।